International Museum Day: जानें कब और कैसे हुई थी इस दिन को मनाने की शुरुआत और इस बार की थीम
International Museum Day अंतर्राष्ट्रीय संग्रहालय दिवस की स्थापना 1977 में अंतर्राष्ट्रीय संग्रहालय परिषद (International Council of Museums – ICOM) द्वारा की गई थी। इस दिन का उद्देश्य लोगों को अपनी संस्कृति कलाकृतियों के खजाने से रूबरू कराना है। आइए जानते हैं इस दिन से जुड़ी अन्य बातों के बारे में।
नई दिल्ली, लाइफस्टाइल डेस्क, International Museum Day: हर साल 18 मई का दिन अंतर्राष्ट्रीय संग्रहालय दिवस (International Museum Day) के रूप में मनाया जाता है। इस दिन को मनाने का मुख्य उद्देश्य इस तथ्य के बारे में जागरूकता बढ़ाना है कि म्यूज़ियम सांस्कृतिक आदान-प्रदान, उनके विकास और संरक्षण के महत्वपूर्ण साधन हैं।
अंतर्राष्ट्रीय संग्रहालय दिवस का इतिहास
संग्रहालयों के दिन को अपनाने के लिए अंतर्राष्ट्रीय संग्रहालय परिषद ने मास्को, रूस में एक आम बैठक आयोजित की थी। जिसके बाद, 1977 में पहला अंतर्राष्ट्रीय संग्रहालय दिवस (IMD) मनाया गया था। इस दिवस को बनाने से पहले, साल 1951 में, अंतर्राष्ट्रीय संग्रहालय परिषद ने संग्रहालयों के विकास पर आमतौर पर चर्चा करने के लिए “संग्रहालयों के लिए धर्मयुद्ध” के लिए एक बैठक की थी। इस दिन को ‘संग्रहालयों की रचनात्मक आकांक्षाओं और प्रयासों को और एकजुट करने व दुनिया के लोगों का ध्यान उनकी गतिविधियों की ओर आकर्षित करने के लिए नामित किया गया था। इस विशेष दिन में भाग लेने के लिए हर साल सभी संग्रहालयों में अंतरराष्ट्रीय स्तर पर अन्य संग्रहालयों को आमंत्रित किया जाता है।
अंतर्राष्ट्रीय संग्रहालय दिवस उद्देश्य
संग्रहालय हर एक देश की सांस्कृतिक धरोहर को प्रदर्शित करता है। म्यूज़ियम्स के द्वारा उस जगह की संस्कृतियों को जानने-समझने का मौका मिलता है। संग्रहालय संस्कृति के आदान-प्रदान और संस्कृति के संवर्धन में भी महत्वपूर्ण योगदान देते हैं। वहीं संग्रहालय संयुक्त राष्ट्र के सतत विकास लक्ष्यों के कार्यान्वयन में रणनीतिक भागीदार भी हैं। समृद्ध संस्कृति, परंपरा का प्रचार और संरक्षण करने में भी संग्रहालय विशिष्ट योगदान देता है।
अंतर्राष्ट्रीय संग्रहालय दिवस का थीम
इस साल अंतर्राष्ट्रीय संग्रहालय दिवस 2022 का विषय (International Museum Day 2022 Theme) हैः- International Museum Day 2022 Theme: "The Power of Museums"
Pic credit- pexels