Move to Jagran APP

International Day for Biological Diversity 2022: जानें कब और कैसे हुई थी इस दिन को मनाने की शुरुआत?

International Day for Biological Diversity 2022 प्रकृति और मानव जीवन के बीच एक स्थायी संबंध है। हम अपने भोजन और स्वास्थ्य के लिए स्वस्थ विविध प्राकृतिक प्रणालियों पर निर्भर हैं इस वजह से कई जैव विविधता मुद्दों के बारे में जागरूकता बढ़ाने के लिए यह दिन मनाया जाता है।

By Priyanka SinghEdited By: Published: Sun, 22 May 2022 07:00 AM (IST)Updated: Sun, 22 May 2022 09:46 AM (IST)
International Day for Biological Diversity 2022: जानें कब और कैसे हुई थी इस दिन को मनाने की शुरुआत?
International Day for Biological Diversity 2022: इस दिन के इतिहास और महत्व से जुड़ी बात

नई दिल्ली, लाइफस्टाइल डेस्क। International Day for Biological Diversity 2022: विश्व भर में हर साल  22 मई का दिन 'विश्व जैव विविधता संरक्षण दिवस' के रूप में मनाया जाता है। जिसका मानव जीवन में बहुत बड़ा महत्व है। तो आइए जानते हैं कैसे हुई थी इस दिन की शुरुआत, महत्व व अन्य जरूरी बातें।

loksabha election banner

विश्व जैव विविधता दिवस का इतिहास

पर्यावरण और प्राकृतिक संतुलन को बनाए रखने में जैव विविधता के महत्व को देखते हुए इस दिन को मनाने का निर्णय लिया गया। केन्या के नैरोबी में 29 दिसंबर, 1992 को जैव विविधता सम्मेलन हुआ था जिसमें इस दिन को मनाने पर विचार हुआ था। लेकिन कई देशों द्वारा व्यावहारिक कठिनाइयां जाहिर करने के कारण 29 मई की जगह इसे 22 मई को मनाने का फैसला लिया गया।

विश्व जैव विविधता दिवस का महत्व

जैव विविधता से हमें अनेक प्रकार के उत्पाद, जैसे- भोजन, चारा, ईंधन, औषधि, लकड़ी आदि प्राप्त होते हैं।

जैव विविधता में शामिल कई तरह के घटक पृथ्वी पर पर्यावरण संतुलन बनाए रखने का काम करते हैं। प्रदूषण नियंत्रित करने के साथ ही साथ ही यह जल, मृदा और वायु संरक्षण में भी सहायक होती है।

कार्बन डाइऑक्साइड सहित हरित गैसों से होने वाले नुकसान को जैव विविधता के माध्यम से कम किया जा सकता है।

आपदा के समय जैव विविधता एक अवरोधक का काम करती है, जैसे- मैंग्रोव वन जैव विविधता सांस्कृतिक और नैसर्गिक लाभ प्रदान करती है

क्यों है जैव संरक्षण की आवश्यकता?

- जैव विविधता के संरक्षण से पारिस्थितिकी तंत्र की उत्पादकता में वृद्धि होती है जहांं हर एक प्रजाति, फिर चाहे वह कितनी भी छोटी ही क्यों न हो, सभी का योगदान जरूरी होता है।

- पौधों की प्रजातियों की एक बड़ी संख्या के होने का अर्थ है, फसलों की अधिक विविधता। जिससे कई प्राणियों को भरण-पोषण होता है। 

- जैव विविधता के संरक्षण हेतु वैश्विक स्तर पर संरक्षण किया जाना चाहिए जिससे खाद्य शृंखलाएं बनी रहें। खाद्य शृंखला में गड़बड़ी पूरे पारिस्थितिकी तंत्र को प्रभावित कर सकती है।

Pic credit- freepik


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.