Independence Day Decoration ideas: स्वतंत्रता दिवस के मौके पर घर को अलग लुक इन आइडियाज के साथ
Independence Day Decoration ideas आज के दिन आप अपने घर को भी तिरंगे में मौजूद रंगों से सजा सकते हैं जो बेशक आजादी के मजे के साथ घर की खूबसूरती भी करेगा दोगुना।
भारत का झंडा तीन रंगों से मिलकर बना है। हर एक रंग अपना एक महत्व लिए हुए है। केसरिया रंग जहां शक्ति का प्रतीक है। वहीं सफेद रंग शांति को दर्शाता है तो हरा रंग हरियाली और संपन्नता को दिखाता है। झंडे के बीच में नीले रंग का चक्र होता है। नीले रंग का चक्र जीवन में गतिशीलता को दर्शाता है। स्वतंत्रता दिवस के मौके पर हर जगह आपको इन रंगों की सजावट देखने को मिल जाएगी। होटल से लेकर ऑफिस, स्कूल और मॉल्स तक नारंगी, हरे और सफेद रंगों से सजे होते हैं। तो इस बार कुछ ऐसी ही सजावट हर घर पर करेंगे।
फूलों से सजावट
नारंगी और सफेद रंग के फूलों से घर को सजाएं। हरे रंग के लिए आप ढेर सारी पत्तियों वाले पौधे का इस्तेमाल कर सकते हैं। गॉर्डन से लेकर बॉलकनी तक के डेकोरेशन के लिए आप ट्राय कर सकते हैं ये आइडिया।
लाइटिंग से सजावट
लाइटिंग से डेकोरेशन का आइडिया भी रहेगा परफेक्ट। घर का डिज़ाइन, स्टाइल और मूड सेट करने के लिए एक्सेंट लाइटिंग सबसे अच्छा विकल्प है। सजावटी कैंडल्स, कैंडल स्टैंड्स, फायरप्लेस, स्ट्रिंग लाइट्स आदि डेकोरेटिव लाइट्स की कैटेगरी में आते हैं। तो इनसे घर की दीवारों, किसी स्पेशल कोने या गॉर्डन को सजा सकती हैं।
पेपर वर्क डेकोरेशन
आज से कुछ सालों पहले तक न सिर्फ स्कूल-कॉलेज में स्वतंत्रता और गणतंत्र दिवस के मौके पर, बल्कि शादी-ब्याह और बर्थडे पार्टीज़ की भी साज-सज्जा इन्हीं से की जाती थी। जो काफी खूबसूरत लगते थे। अलग-अलग आकार और कलर की मदद से इनसे काफी कुछ तैयार किया जा सकता है। तो नारंगी, सफेद और हरे रंग के पेपर से खूबसूरत झालर तैयार करें जिसे आप एंट्रेंस गेट, दीवारों के अलावा बालकनी भी खूबसूरत बना सकते हैं।
बैलून डेकोरेशन
ड्राइंग रूम को आज के दिन हैपनिंग बनाने के लिए बैलून से सजाएं। नारंगी, सफेद और हरे रंग के बैलून घर की खूबसूरती को कर देंगे दोगुना। सिर्फ ड्राइंग रूम ही नहीं, टैरेस और बालकनी में भी ये सजावट लगेगी अच्छी।
Pic credit- Pinterest