विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Mar 11, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Tips For Night Shift Workers: नाइट शिफ्ट में करते हैं काम, तो इन बातों का जरूर रखें ध्यान

By Pravin KumarEdited By: Pravin Kumar
Published: Sat, 11 Mar 2023 06:38 PM (IST)

Tips For Night Shift Workers अगर आप रात के समय में ड्यूटी करते हैं तो नींद भगाने के लिए चाय ...और पढ़ें

Tips For Night Shift Workers: नाइट शिफ्ट में करते हैं काम, तो इन बातों का जरूर रखें ध्यान
Tips For Night Shift Workers: नाइट शिफ्ट में करते हैं काम, तो इन बातों का जरूर रखें ध्यान

दिल्ली, लाइफस्टाइल डेस्क। Tips For Night Shift Workers: इंटरनेट के जमाने में वर्क टाइमिंग में भी बदलाव या विस्तार हुआ है। इससे पहले महज दिन के समय में कार्य किया जाता था, लेकिन इंटरनेट क्रांति के बाद नाइट शिफ्ट में भी काम किया जाता है। बड़ी-बड़ी कंपनियों में नाइट शिफ्ट की भी सेवा है। हालांकि, रात के समय में ड्यूटी करना आसान नहीं होता है। इससे सेहत पर बुरा असर पड़ सकता है। इसके लिए रात के समय में काम करने वाले लोगों को सेहत का विशेष ख्याल रखना पड़ता है। खानपान पर पैनी नजर रखनी पड़ती है। अगर आप भी रात के समय में ड्यूटी करते हैं, तो इन बातों का जरूर ध्यान रखें। आइए जानते हैं-

-अगर आप रात के समय में ड्यूटी करते हैं, तो नींद भगाने के लिए चाय या कॉफी का अधिक सेवन न करें। अधिक मात्रा में चाय और कॉफी पीने से सेहत पर बुरा असर पड़ता है। इसके लिए रोजाना अधिकतम 2 कप चाय या कॉफी ही पिएं।

-अगर आपको काम के दौरान नींद आती है, तो नींद भगाने के लिए चाय और कॉफी के बदले में हर्बल टी का सेवन करें। इससे कई प्रकार की बीमारियों का खतरा कम हो जाता है।

-अगर आप नाइट शिफ्ट में काम करते हैं, तो रात के समय में लाइट फूड ही लें। स्नैक्स का सेवन करें। हालांकि, एक चीज का ध्यान रखें कि स्नैक्स ज्यादा चटपटी न रहें।

-नाइट शिफ्ट खत्म होने के बाद खाने में कार्ब्स, प्रोटीन और हेल्दी फैट को जरूर शामिल करें। वहीं, फैट फूड से परहेज करें।

-नाइट शिफ्ट में काम करने वाले लोगों को रात में पिज़्जा, बर्गर, चॉकलेट और पैकेज्ड फूड्स का सेवन नहीं करना चाहिए। इससे ब्लड शुगर बढ़ सकता है।

-अगर रात के समय में काम करने के दौरान भूख लगती है, तो सलाद, पनीर और हरी सब्जियों का सेवन करें। एक चीज का ध्यान रखें कि कोई भी चीज़ कच्ची न खाएं।

-पेट का हाजमा दुरुस्त करने के लिए रात के समय में दही का सेवन कर सकते हैं।