Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    House Flies: घर में बढ़ गया है मक्खियों का आतंक, तो अपनाएं ये घरेलू नुस्खे

    By Saloni UpadhyayEdited By:
    Updated: Sun, 27 Nov 2022 09:27 AM (IST)

    House Flies आप घर की कितनी भी साफ-सफाई कर लें लेकिन मक्खियां भिनभिनाने लगती हैं। ये घर में हर जगह उड़ती रहती हैं। अगर आप इन मक्खियों से छुटकारा पाना चाहते हैं तो ये घरेलू उपाय आजमा सकते हैं।

    Hero Image
    House Files: मक्खियों से छुटकारा पाने के लिए आजमाएं ये उपाय

    नई दिल्ली, लाइफस्टाइल डेस्कHouse Flies: चाहे कोई भी मौसम हो, घर में मक्खियां आ ही जाती हैं। खासकर ये खानेपीने की चीज़ों पर ज्यादा बैठती हैं। जिससे किचन में खाने का समान दूषित हो जाता है। मक्खियां आपके घर में कई बीमारियों को बुलावा देती हैं। इन भिनभिनाती हुई मक्खियों से छुटकारा पाने के लिए इस लेख में आपको घरेलू उपाय बताएंगे। आइए जानते हैं, घर से मक्खियों को कैसे भगाएं।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    कपूर

    मक्खियों से छुटकारा पाने के लिए कपूर का इस्तेमाल कर सकते हैं। इसे तैयार करने के लिए 10-12 कपूर लें, इन्हें पीसकर पाउडर बना लें। इस पाउडर को एक बाउल पानी में मिलाएं। अब इसे स्प्रे बोतल में डालकर घर में छिड़कें।

    सिरका

    इसके लिए एक बाउल में सेब का सिरका लें, इसमें नीलगिरी का तेल मिला दें। अब इसे स्प्रे बोतल में डालकर मक्खियों वाली जगह पर छिड़कें। ये मक्खियों को भगाने में कारगर साबित हो सकता है।

    मिर्च का स्प्रे

    मिर्च की तीखी महक से मक्खियां भाग जाती हैं। इसके लिए आप 6-7 सूखे लाल मिर्च को मिक्सी में पीस लें।फिर इसे पानी में मिलाकर स्प्रे बोतल में भर लें। अब इसे घर में छिड़कें। आप इससे मक्खियों से छुटकारा पा सकते हैं।

    तुलसी

    मक्खियों को भगाने के लिए आप तुलसी का भी इस्तेमाल कर सकते हैं। मक्खियों को भगाने के लिए तुलसी की पत्तियां कारगर साबित हो सकती हैं। इसके लिए आप इन पत्तियों से पेस्ट बना लें। अब स्प्रे बोतल में पानी डालकर इस पेस्ट को मिला दें। घर में स्प्रे करें, इससे मक्खियां भाग जाएंगी।

    दालचीनी पाउडर

    मक्खियों को भगाने के लिए आप दालचीनी का इस्तेमाल कर सकते हैं। इसकी महक से मक्खियां भागती हैं। घर में मक्खियों वाली जगह पर दालचीनी पाउडर का छिड़काव करें।

    नमक का पानी

    मक्खियों से छुटकारा पाने के लिए इस घोल का छिड़काव कर सकते हैं। इसके लिए एक बाउल पानी लें, इसमें नमक डालकर अच्छी तरह मिक्स कर लें। इस घोल को स्प्रे बोतल में भरकर घर में छिड़कें।

    Disclaimer: लेख में दिए गए सुझाव और टिप्स सिर्फ सामान्य जानकारी के उद्देश्य के लिए हैं और इसे पेशेवर चिकित्सा सलाह के रूप में नहीं लिया जाना चाहिए। किसी भी तरह के सवाल या परेशानी हो तो फौरन अपने डॉक्टर से सलाह करें।

    Picture Courtesy: Freepik