Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    Homemade Kishmish: अंगूर से घर पर आसानी से बनाएं सेहत के लिए गुणकारी किशमिश, जानें बनाने का तरीका

    By Harshita SaxenaEdited By: Harshita Saxena
    Updated: Wed, 17 May 2023 04:20 PM (IST)

    Homemade Kishmish किशमिश हमारी सेहत के लिए बेहद गुणकारी होती है। इसे खाने से सेहत संबंधी कई समस्याएं दूर होती हैं। अगर आप भी किशमिश खाने के शौकीन हैं तो घर पर ही अंगूर की मदद से आसानी से किशमिश बन सकते हैं।

    Hero Image
    घर पर रखे अंगूर से बनाएं किशमिश, जानें बनाने का आसान तरीका

    नई दिल्ली, लाइफस्टाइल डेस्क। Homemade Kishmish: गर्मियां आते ही बाजार में कई सारे मौसमी फल मिलने लगते हैं। तजबूर हो या फिर अंगूर इस सीजन में कई तरह के रसीले फल खाने को मिलते हैं। सेहत के लिए फायदेमंद अंगूर कई लोगों का पसंदीदा फल होता है। साथ ही यह इस सीजन में काफी कम दामों पर आसानी से मिल भी जाते हैं। ऐसे में आप इस मौसम में अंगूर का दो तरीकों से इस्तेमाल कर इसका फायदा उठा सकते हैं। आप फल के रूप में अंगूर खा सकते हैं और अंगूर की मदद से सेहत के लिए बेहद गुणकारी किशमिश भी बना सकते हैं।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    सूखे मेवे की तरह इस्तेमाल होने वाली किशमिश असल में अंगूर से ही बनती है। तो अगर आप भी सस्ते और अच्छे अंगूर देख ज्यादा मात्रा में इन्हें खरीद लाए हैं, तो आप इससे किशमिश बनाकर इसका ड्राई फ्रूट की तरह इस्तेमाल कर सकते हैं। तो चलिए जानते हैं घर पर अंगूर की मदद से किशमिश बनाने का आसान तरीका-

    सामग्री

    • 1/2 किलो अंगूर
    • 5 कप पानी

    किशमिश बनाने का तरीका

    • आप जिस साइज की किशमिश चाहते हैं, उसके मुताबिक छोटे या बड़े अंगूर खरीदकर लाएं।
    • किशमिश के लिए अंगूर चुनते समय इस बात का ध्यान रखें कि यह अधिक मुलायम न हों और स्वाद में खट्टे भी न हों।
    • अगर अंगूर मुलायम होंगे तो यह उबालने पर फट जाएंगे और खट्टे अंगूर की किशमिश स्वाद में अच्छी नहीं लगेगी।
    • किशमिश बनाने के लिए सबसे पहले उसकी डंठल निकालकर इसे अच्‍छी तरह से पानी में धोकर साफ करें।
    • इसके बाद एक बड़े बर्तन में पानी भरकर इसमें अंगूर डालें और फिर
    • धीमी आंच उबालें।
    • इन्हें तब तक उबालें, जब तक अंगूर फूलकर ऊपर न आ जाएं।
    • जब अंगूर अच्‍छी तरह से उबल जाएं तो गैस बंद कर पानी निकालकर
    • अंगूर को अलग सुखने दें।
    • अंगूर सूख जाए तो एक बड़ी सी परात या थाली में अंगूर फैलाकर धूप में रख दें।
    • 3 से 4 दिन धूप दिखाने के बाद अंगूर अच्‍छी तरह से सूख कर किशमिश में बदल जाएंगे।

    सेहत के लिए किशमिश के फायदे

    • अगर आपके शरीर में आयरन की कमी है, तो किशमिश का सेवन फायदेमंद होगा। इससे एनीमिया की शिकायत दूर होती है।
    • अगर आप अक्सर पेट या सीने में जलन और एसिडिटी की समस्‍या बनी रहती हैं, तो इसमें किशमिश का सेवन लाभकारी साबित होगा।
    • किशमिश या इसे पानी में भिगोकर खाने से वजन पर नियंत्रण रखने में मदद मिलती है।
    • अगर आप डायबिटीज के मरीज हैं, तो सीमित मात्रा में भी किशमिश का सेवन करें, ताकि इससे आपकी डायबिटीज कंट्रोल में रहे।
    • एंटीमाइक्रोबियल और एंटीबैक्‍टीरियल गुण होने की वजह से किशमिश शरीर को किसी भी संक्रमण से बचाती है।

    Picture Courtesy: Freepik