Move to Jagran APP

Home Remedies for Rats: चूहों ने कर रखा है नाक में दम, तो इन 5 घरेलू नुस्खों से पाएं इनके आतंक से छुटकारा

घरों में चूहों का आतंक एक आम समस्या है। छोटे से दिखने वाले ये चूहे घर में घुस जाएं तो काफी नुकसान कर देते हैं। अगर भी अपने घर में चूहों की वजह से परेशान हैं तो ये घरेलू नुस्खे आपके लिए मददगार साबित होंगे।

By Harshita SaxenaEdited By: Published: Mon, 28 Nov 2022 12:39 PM (IST)Updated: Mon, 28 Nov 2022 12:39 PM (IST)
Home Remedies for Rats: चूहों ने कर रखा है नाक में दम, तो इन 5 घरेलू नुस्खों से पाएं इनके आतंक से छुटकारा
इन घरेलू नुख्सों से पाएं चूहों से छुटकारा

नई दिल्ली, लाइफस्टाइल डेस्क। छोटे से दिखने वाले चूहे अक्सर हमारी नाक में दम कर देते हैं। बिन बुलाए मेहमान की तरह घर में आने वाले चूहे न सिर्फ घरों में गंदगी की वजह से बनते हैं, बल्कि चीजें कुतरने में भी काफी माहिर होते हैं। ऐसे में चूहों की वजह से हमें काफी नुकसान झेलना पड़ता है। इतना ही नहीं घरों में चूहों का बढ़ता आतंक हमारी सेहत के लिए काफी हानिकारक होता है। दरअसल, ये चूहे न सिर्फ हमारी चीजों की कुतरकर खराब करते हैं, बल्कि कई बार हमारे खाने की चीजों को भी जूठा कर देते हैं, जो हमें बीमार भी कर सकता है। अगर आप भी अपने घर में चूहों के बढ़ते आतंक से परेशान हैं, तो इन आसान से घरेलू नुस्खों की मदद से इनसे छुटकारा पा सकते हैं।

loksabha election banner

प्याज

चूहों के भगाने में प्याज काफी मददगार साबित होगी। दरअसल, चूहों को प्याज की गंध बिल्कुल भी पसंद नहीं होती है। इसकी मदद से आप चूहों को बिना मारे ही घर में भगा सकते हैं। इसके लिए आपको बस एक छोटा सा काम करना होगा। प्याज के 7-8 टुकड़े काटकर इसे घर के अलग-अलग हिस्सों में रख दीजिए। घर में प्याज की गंध महसूस होते ही चूहे दुम दबाकर घर से भाग जाएंगे।

लाल मिर्च

खाने का जायका बढ़ाने वाली लाल मिर्च खाने के अलावा कीड़े-मकोड़ों को भगाने में भी काफी काम आती है। इतना ही नहीं लाल मिर्च की मदद से आप घर में मौजूद चूहों को भी भगा सकते हैं। इसके लिए आपको करना यह होगा कि घर में मौजूद चूहों के बिल के पास लाल मिर्च पाउडर या सूखी लाल मिर्च रख दें। इसके बाद चूहे आपके घर से गायब हो जाएंगे।

पुदीना

आम की चटनी का स्वाद बढ़ाने वाला पुदीना भी चूहों को भगाने का जबरदस्त उपाय है। अगर आपके घर में चूहों का आतंक बढ़ गया है, तो आप पुदीना के इस्तेमाल से इनसे छुटकारा पा सकते हैं। इसके लिए आपको चूहों के बिल और घर के कुछ हिस्सों पर पुदीने की पत्तियां कूटकर रखनी है। चूहों को पुदीना की गंध भी बिल्कुल पसंद नहीं है। ऐसे में इसकी गंध से परेशान होकर चूहे घर से भाग जाएंगे। आप चाहें तो पुदीने के तेल का भी इस्तेमाल कर सकते हैं।

लौंग

गरम मसाले के तौर पर इस्तेमाल होने वाली लौंग भी चूहों को भगाने में आपकी मदद कर सकती है। इसके लिए आपको मलमल के कपड़े में लपेटकर लौंग की कुछ कलियां घर के अलग-अलग हिस्सों पर रखनी होगी। इसे रखते ही चूहे आपके घर से भागने पर मजबूर हो जाएंगे। लौंग की कलियों की जगह आप लौंग का तेल भी उपयोग में ला सकते हैं।

लहसुन

खाने में काम आने वाला लहसुन भी चूहों को भगाने में काफी उपयोगी है। इसके लिए आपको लहसुन की कुछ कलियां पानी काटकर भिगोनी है। इसके बाद इस पानी में चूहों के बिल के पास और घर में उनके घूमने की जगहों पर छिड़क दें। लहसुन की महक से चूहे तुरंत आपके घर से निकल जाएंगे। आप चाहें तो सीधे लहसुन की कलियां भी रखे सकते हैं।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.