Move to Jagran APP

DIY Diwali 2019 Decoration: इस बार बाज़ार नहीं, घर पर मौजूद चीज़ों से ऐसे सजाएं घर को!

DIY Diwali Decoration दीवाली से सभी लोगों को इसीलिए प्यार हैं क्योंकि इसके साथ चारों तरफ रौशनी रंग और खुशियां आती हैं। लोग घर की साफ सफाई के साथ सजाने की तैयारी शुरू कर देते हैं।

By Ruhee ParvezEdited By: Published: Fri, 18 Oct 2019 05:26 PM (IST)Updated: Sat, 19 Oct 2019 09:00 AM (IST)
DIY Diwali 2019 Decoration: इस बार बाज़ार नहीं, घर पर मौजूद चीज़ों से ऐसे सजाएं घर को!
DIY Diwali 2019 Decoration: इस बार बाज़ार नहीं, घर पर मौजूद चीज़ों से ऐसे सजाएं घर को!

नई दिल्ली, लाइफस्टाइल डेस्क। DIY Diwali 2019 Decoration: देश का सबसे बड़ा त्योहार, यानी दीवाली, बस कुछ ही दिन दूर रह गया है और लोगों ने इस दिन की तैयारियां शुरू कर दी हैं। नई कपड़ों से लेकर दीवारों के रंग तक, सभी इस त्योहार के रंग में रंगने के लिए तैयार हैं।

prime article banner

इस त्योहार से सभी लोगों को इसीलिए प्यार हैं क्योंकि इसके साथ चारों तरफ रौशनी, रंग और खुशियां आती हैं। लोग अपने घर की साफ सफाई के साथ इसको सजाने की तैयारी भी शुरू कर देते हैं। सजावट हर त्योहार या खास मौके का बड़ा हिस्सा होती है। दीवाली पर अपने घर को सजाने के लिए आपको महंगी चीज़ों की ज़रूरत नहीं है। आज हम आपको बता रहे हैं कि कैसे आप बिना ज़्यादा पैसे खर्च किए अपने घर को सजा सकते हैं। 

ऐसे बनाए घर पर सजाने का सामान:

रंगोली डिज़ाइन

दिवाली पर, हर कोई अपने घर को रंगोली डिज़ाइन से सजाता है क्योंकि यह एक ऐसी परंपरा है जो युगों से हमारी संस्कृति का हिस्सा रही है। रंगोली दिखने में बेहद खूबसूरत लगती है और साथ ही इसके रंग जीवन में विविधता का संकेत देते हैं। साथ ही इसे बनाना बेहद आसान होता है।

इसके लिए आपको चाहिए: 

स्टेंसिल

रंगों का पाउडर

कैसे बनाएं रंगोली:

1. अगर आपके पास स्टेंसिल है तो आपके लिए रंगोली बनाना बेहद आसान है। स्टेंसिल लें और जहां रंगोली बनानी है वहां रख दें। 

2. अब, स्टेंसिल की खाली जगाहों पर रंग भर दे और इससे जैसा चाहे डिज़ाइन बना लें।

3. इसके बाद स्टेंसिल को उठा लें और उंगलियों से रंगोली को थोड़ा बहुत ठीक कर लें।

काग़ज़ के लैम्प

काग़ज़ के लैम्प असल में कैंडल के कवर जैसे होते हैं। जिसकी वजह से एक वॉर्म लुक आता है। एक ड्रमैटिक इफेक्ट के लिए आप जितने चाहे बना सकते हैं।

इसके लिए आपको चाहिए: 

पेपर बैग

कैंची

कैसे बनाएं काग़ज़ का लैम्प:

1. एक पेपर बैग लें और उसमें डिज़ाइन बनाते हुए छोटे-छोटे पीस काट लें।

2. आप जैसा चाहें डिज़ाइन बना सकते हैं। इस डिज़ाइन से ही रोशनी दिखेगी। होल करने के लिए आप होल पंच का इस्तेमाल भी कर सकते हैं।

3. अब इसे छोटे दिए के ऊपर रख दें।

रंगबिरंगी मोमबत्तियां

 

आपको जैसा रंग पसंद है उसे चुने और शुरू हो जाएं। लाइट्स और मोमबत्तियां दीवाली का अहम हिस्सा हैं। प्रकाश बुराई पर अच्छाई की विजय का प्रतीक है। साथ ही यह आपकी सजावट पर चार चांद भी लगाते हैं।

इसके लिए आपको चाहिए: 

मोमबत्ती बनाने वाली मोम

आर्टिफीशियल रंग ( अलग-अलग रंग में)

बड़ी मोमबत्ती का धागा

खुशबूदार तेल

गर्म करने का पैन

मोमबत्ती बनाने का खांचा

कैसे बनाएं मोमबत्तियां:

1. एक बर्तन लें और उसमें मोमबत्ती का धागों को रख दें।

2. अब इस धागे को एक पेंसिल में बांध दें और इस पेंसिल को एक बर्तन में सीधा रख दें। 

3. अब मोम को लें और एक पैन में गर्म कर लें।

4. अब इसमें खुशबूदार तेल और रंग मिला लें। 

5. पिघले हुए मोम को एक मोमबत्ती बनाने वाले खांचे में डालें और ठंडा होने के लिए छोड़ दें। आपकी मोमबत्ती तैयार है।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.