विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jun 10, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Healthy Snacks For Kids: गर्मियों में हो रही है बच्चों के नाश्ते की टेंशन, तो खिलाएं ये हेल्दी चीज़ें

By Saloni UpadhyayEdited By: Saloni Upadhyay
Published: Sat, 10 Jun 2023 01:38 PM (IST)

Healthy Snacks For Kids बच्चों के विकास के लिए उनके खानपान पर ध्यान देना काफी जरूरी है। लेकिन बच्चों को ...और पढ़ें

Healthy Snacks For Kids: बच्चों के नाश्ते में शामिल करें ये चीज़ें
Healthy Snacks For Kids: बच्चों के नाश्ते में शामिल करें ये चीज़ें

नई दिल्ली, लाइफस्टाइल डेस्क। Healthy Snacks For Kids: बच्चों के शारीरिक और मानसिक विकास के लिए हेल्दी डाइट बहुत जरूरी है। इसलिए बच्चे के खाने में पोषक तत्वों से भरपूर फूड्स जरूर शामिल करें। लेकिन किसी भी मां के लिए बच्चों को खिलाना सबसे बड़ी चुनौती होती है। ऐसे में आज आपको हेल्दी और स्वादिष्ट नाश्ते का ऑप्शन बताएंगे, जिन्हें आप बच्चे को आसानी से खिला सकते हैं। तो आइए जानते हैं, बच्चों को नाश्ते में क्या खिलाएं।

कटे हुए फल

तरबूज, संतरे और खुबानी जैसे पानी वाले फल बच्चे के नाश्ते में जरूर शामिल करें। ये पानी से भरपूर होते हैं। इसके अलावा इन फलों में विटामिन-सी, विटामिन-ए, पोटैशियम और कई पोषक तत्व पाए जाते हैं। नाश्ते में आप इन फलों को छोटे टुकड़ों में काट लें। फिर बच्चे को सर्व करें।

वेजिटेबल सलाद

मिक्स्ड वेजिटेबल जैसे खीरा, तरबूज, जैतून और चेरी, टमाटर आदि सब्जियों का सलाद तैयार कर सकते हैं। इसे बच्चों को नाश्ते में खिला सकते हैं। जिससे पोषक तत्व पर्याप्त मात्रा में मिलेंगे। यह गर्मियों में बच्चों के लिए हेल्दी स्नैक्स का शानदार ऑप्शन है।

स्ट्रॉबेरी और खीरा

पानी में कटी हुई स्ट्रॉबेरी, खीरा या नींबू मिलाएं। इनमें हाइड्रेटिंग गुण होते हैं और ये बच्चों को भी पसंद आएंगे। इससे शरीर को ठंडका मिलेगा।

फ्रूट्स लस्सी

वैसे भी बच्चे पानी पीने से कतराते हैं। ऐसे में आप उन्हें दही और दूध से बनी लस्सी दे सकते हैं। ये स्वाद में मीठे होते हैं। जो बच्चों को पसंद आ सकते हैं। इसके अलावा आप पपीता और अनानास की लस्सी बना सकते हैं। जो शरीर में पोषक तत्वों की कमी को दूर करने में मदद करते हैं।

Disclaimer: लेख में उल्लिखित सलाह और सुझाव सिर्फ सामान्य सूचना के उद्देश्य के लिए हैं और इन्हें पेशेवर चिकित्सा सलाह के रूप में नहीं लिया जाना चाहिए। कोई भी सवाल या परेशानी हो तो हमेशा अपने डॉक्टर से सलाह लें।

Pic Credit: Freepik