Move to Jagran APP

Happy Valentine's Day 2021 Google Doodle : गूगल ने वैलेंटाइन डे पर खास अंदाज में पेश किया डूडल

गूगल डूडल की शुरुआत 1998 में हुई थी। इसके बाद पहली बार 2000 ई में गूगल ने वैलेंटाइन डूडल पेश किया था। अब तक गूगल हॉलिडे इवेंट और इतिहास पर कई हजार डूडल पेश कर चुका है। इस क्रम में आज वैलेंटाइन डूडल पेश किया गया है।

By Umanath SinghEdited By: Published: Sun, 14 Feb 2021 08:57 AM (IST)Updated: Sun, 14 Feb 2021 08:57 AM (IST)
Happy Valentine's Day 2021 Google Doodle : गूगल ने वैलेंटाइन डे पर खास अंदाज में पेश किया डूडल
इस डूडल में ग्राफिक्स और एनिमेशन का बेजोड़ तालमेल देखने को मिल रहा है।

नई दिल्ली, लाइफस्टाइल डेस्क। Happy Valentine's Day 2021 Google Doodle: आज दुनियाभर में वैलेंटाइन डे मनाया जा रहा है। यह हर साल 14 फरवरी के दिन मनाया जाता है। इसकी शुरुआत 7 फरवरी को होती है। इसे संत वैलेंटाइन की याद में हर साल 14 फरवरी को मनाया जाता है। इस दिन कपल्स अपने चाहने वाले से प्यार का इजहार करते हैं और दोनों साथ में स्पेशल समय बिताते हैं। यह दिन युुवाओं के लिए बेहद खास होता है। इस मौके पर सर्च इंजन गूगल ने भी डूडल के ज़रिए वैलेंटाइन सेलिब्रेट किया है। इसके लिए गूगल ने वैलेंटाइन डे 2021 डूडल पेश किया है, जो बेहद ही खूबसूरत है। साथ ही गूगल ने युवाओं को वैलेंटाइन डे की शुभकामनाएं दी है।

loksabha election banner

इस डूडल में ग्राफिक्स और एनिमेशन का बेजोड़ तालमेल देखने को मिल रहा है। इसमें डिजिटल एनिमेटेड ग्राफिक के जरिए रंगों से भरा डूडल पेश किया है। इस डूडल में 8 दिल की तस्वीर हैं,जो बेहद खूबसूरत हैं। साथ ही डूडल पर गूगल भी लिखा है। इसके अतिरिक्त गूगल ने आर्ट वर्क को भी विस्तार से दिखाया है। इसमें कैसे डूडल को बनाया गया है। उसकी सभी जानकारी गूगल पर उपलब्ध है। इस डूडल को फिल्म मेकर और एनिमेटर Olivia When ने बनाया है। लोग गूगल डूडल को खूब पसंद कर रहे हैं।

गूगल डूडल का इतिहास

गूगल दुनिया का सबसे बड़ा सर्च इंजन है। गूगल डूडल की शुरुआत 1998 में हुई थी। इसके बाद से हर इवेंट पर गूगल डूडल पेश करता है। वहीं, गूगल ने वैलेंटाइन पर पहली बार 2000 ई में डूडल पेश किया था। उस समय से यह क्रम अनवरत जारी है। आज भी गूगल ने डूडल के जरिए लोगों को अपना होने का एहसास दिलाया है। अब तक गूगल हॉलिडे, इवेंट और इतिहास पर कई हजार डूडल पेश कर चुका है। इस क्रम में आज वैलेंटाइन डूडल पेश किया गया है।

Image Courtesy: यह तस्वीर सर्च इंजन गूगल से ली गई है।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.