Move to Jagran APP

Happy Teddy Day 2022 Gift Ideas: अभी तक नहीं लिया है गिफ्ट, तो ये 5 आइडियाज़ आएंगे आपके काम!

Happy Teddy Day 2022 Gift Ideas आज टेडी डे तो आप भी अपनी गर्लफ्रेंड को गिफ्ट में क्या दें बस सोचते ही रह गए क्या? या फिर ऐसा भी हो सकता है कि आपकी प्रेमिका को स्टफ टॉय न पसंद हों तो ऐसे में क्या गिफ्ट दें?

By Ruhee ParvezEdited By: Published: Thu, 10 Feb 2022 09:00 AM (IST)Updated: Thu, 10 Feb 2022 09:50 AM (IST)
Happy Teddy Day 2022 Gift Ideas: अभी तक नहीं लिया है गिफ्ट, तो ये 5 आइडियाज़ आएंगे आपके काम!
Happy Teddy Day 2022 Gift Ideas: अभी तक नहीं लिया है गिफ्ट, तो ये 5 आइडियाज़ आएंगे आपके काम!

नई दिल्ली, लाइफस्टाइल डेस्क। Happy Teddy Day 2022 Gift Ideas: फरवरी वैलेंटाइन वीक की शुरुआत के साथ प्यार के दिनों की शुरुआत का प्रतीक है। आज वैलेंटाइन वीक का चौथा दिन है, जिसे टेडी डे के रूप में मनाया जाता है। इस दिन ज़्यादातर लोग अपने पार्टनर को स्पेशल महसूस कराने में लगे हैं, वहीं, कई लोग ऐसे भी हैं जो अब भी यही सोच रहे हैं कि अपने प्यार को तोहफे में क्या दें?

loksabha election banner

क्योंकि आज टेडी डे 2022 है (Teddy Day 2022), तो आप भी अपनी गर्लफ्रेंड या पार्टनर को गिफ्ट में क्या दें बस सोचते ही रह गए क्या? या फिर ऐसा भी हो सकता है कि आपकी प्रेमिका को स्टफ टॉय न पसंद हों, तो ऐसे में क्या गिफ्ट दें? वैसे भी वह दिन अब गए जब लड़कियों को टेडी बियर पसंद आते थे। अगर आपने अभी तक कुछ नहीं लिया है, तो हम आपको बता रहे हैं 5 ऐसे आइडियाज़ के बारे में जो आप फौरन खरीद सकते हैं।

1. चॉकलेट्स

आपने एक दिन पहले ही चॉकलेट डे मनाया होगा लेकिन चॉकलेट तो सभी की पसंदीदा होती हैं, तो ऐसे में इन्हें तोहफे में देने का कोई एक दिन कैसे हो सकता है। अगर उन्हें भी चॉकलेट पसंद है, तो वह इस तोहफे को देख निराश नहीं होंगी और आपका काम भी बन जाएगा।

2. परफ्यूम

अपने पार्टनर को क्लासी गिफ्ट देना चाहते हैं? तो फिर परफ्यूम से बेहतर कोई तोहफा नहीं हो सकता। परफ्यूम की सही खुशबू यानी उनकी पसंद की महक को चुनना मुश्किल काम ज़रूर है, लेकिन यकीन मानिए इस गिफ्ट को पाकर आपकी पार्टनर बेहद खुश होंगी।

3. कपड़े

किसे तोहफे में नए कपड़े नहीं पसंद? उन्हें शॉपिंग पर ले जाएं और उनकी पसंद के खूबसूरत कपड़े दिलाएं। फिर उनके चेहरे पर बड़ी मुस्कुराहट देखने के लिए तैयार हो जाएं।

4. किताबें

मार्केट में किताबों की कमी नहीं है। आपको ऑनलाइन या बुक स्टोर पर हर तरह की किताब मिल जाएगी। अगर आपकी पार्टनर को किताबें पढ़ना पसंद है, तो वह गिफ्ट पाकर खुश हो जाएंगी। बस इसके लिए आपको सिर्फ याद करना है कि उन्हें इस वक्त किस किताब की तलाश है।

5. जूलरी

आप उन्हें कुछ ऐसा गिफ्ट करना चाहते हैं, जिसे वह हमेशा अपने साथ कैरी करेंगी और जो हमेशा उनके दिल के करीब होगा? तो उनके लिए नया पेंडेंट या फिर अंगूठी खरीदें। उन्हें यह गिफ्ट यक़ीनन पसंद आएगा।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.