Move to Jagran APP

Happy Lohri 2020 Wishes & Images: दोस्तों, रिश्तेदारों को इस मज़ेदार मैसेज के ज़रिए दें बधाई!

Happy Lohri 2020 Wishes Images इसे विशेष रूप से पंजाब और हरयाणा में मनाया जाता है। लोहड़ी शब्द इसकी पूजा में इस्तेमाल होने वाली वस्तुओं से मिलकर बना है।

By Ruhee ParvezEdited By: Published: Sun, 12 Jan 2020 07:00 PM (IST)Updated: Tue, 14 Jan 2020 08:44 AM (IST)
Happy Lohri 2020 Wishes & Images: दोस्तों, रिश्तेदारों को इस मज़ेदार मैसेज के ज़रिए दें बधाई!
Happy Lohri 2020 Wishes & Images: दोस्तों, रिश्तेदारों को इस मज़ेदार मैसेज के ज़रिए दें बधाई!

नई दिल्ली, लाइफस्टाइल डेस्क। Happy Lohri 2020 Wishes & Images: पंजाबियों के लिए लोहड़ी उत्सव खास महत्व रखता है। लोहड़ी को पहले तिलोड़ी कहा जाता था। यह शब्द तिल और रोड़ी (गुड़ की रोड़ी) शब्दों को मिलाकर बना है, जो समय के साथ बदल कर लोहड़ी के नाम से जाने जाते हैं। लोहड़ी का त्योहार भारत के उत्तरी क्षेत्र में हर साल 13 जनवरी को मनाया जाता है।  मकर संक्रांति के दिन भी तिल-गुड़ खाने और बांटने का महत्व है। पंजाब के कई इलाकों में इसे लोही या लोई भी कहा जाता है।

loksabha election banner

इसे विशेष रूप से पंजाब और हरयाणा में मनाया जाता है। लोहड़ी शब्द इसकी पूजा में इस्तेमाल होने वाली वस्तुओं से मिलकर बना है। इसमें ल (लकड़ी) +ओह (गोहा = सूखे उपले) +ड़ी (रेवड़ी) = 'लोहड़ी' के प्रतीक हैं। साल की सभी ऋतुओं पतझड़, सावन और बसंत में कई तरह के छोटे-बड़े त्योहार मनाए जाते हैं, जिनमें से एक प्रमुख त्योहार लोहड़ी भी है। इसके अगले दिन माघ महीने की संक्रांति को माघी के रूप में मनाया जाता है। इस दिन सभी लोग अपने दोस्तों और रिश्तेदारों को संदेश भेज लोहड़ी की बधाई भी देते हैं। हम भी आपके लिए लाए हैं ऐसे मैसेज जिन्हें आप अपने करीबी लोगों को भेज सकते हैं।

Lohari Hindi Messages

1. हम आप के दिल में रहते हैं

इसलिए हर गम सहते हैं

कोई हम से पहले न कह दे आपको

इसलिए एक दिन पहले ही आपको

हैप्पी लोहड़ी कहते हैं

Happy Lohri 2019

कैसे मनाई जाती है लोहड़ी

लोहड़ी के दिन पहले सभी घरों से लड़की इकट्ठा की जाती थी, लेकिन आजकल बाज़ार से लाकर शाम को जलाई जाती है। लोग अपने घरों के आसपास खुली जगह पर लकड़ी जलाकर अग्नि के चारों ओर चक्कर काटते हुए नाचते-गाते हैं और आग में रेवड़ी, मूंगफली, खील, मक्की के दानों की आहुति देते हैं। साथ ही अग्नि की परिक्रमा भी करते हैं। इस दौरान रेवड़ी, खील, गज्जक, मक्का खाने का मज़ा भी लेते हैं।

2. जैसे-जैसे लोहड़ी की आग तेज हो

वैसे-वैसे हमारे दुखों का अंत हो

लोहड़ी का प्रकाश

आपकी जिंदगी को प्रकाशमय कर दे

Happy Lohri 2019

 

पॉपकॉर्न की खूशबू, मूंगफली रेवड़ी की बहार

लोहड़ी का त्योहार और अपनों का प्यार

थोड़ी सी मस्ती, थोड़ा सा प्यार

आपको मुबारक हो, लोहड़ी का त्योहार

Happy Lohri 2019

फेर से लौट आया भंगड़ा डालने दा दिन

जब आग दे कोल सारे आके मनावंगे लोहड़ी

विशिंग यू एंड योर फॅमिली अ वैरी हैप्पी लोहड़ी

Happy Lohri 2019

वैसाखी त्योहार की तरह लोहड़ी का सबंध भी पंजाब के गांव, फसल और मौसम से है। इस दिन से मूली और गन्ने की फसल बोई जाती है। इससे पहले रबी की फसल काटकर घर में रख ली जाती है। खेतों में सरसों के फूल लहराते दिखाई देते हैं। भारत के अलग-अलग राज्यों में मकर संक्रांति के दिन या आसपास कई त्योहार मनाएं जाते हैं, जो कि मकर संक्रांति के ही दूसरे रूप हैं। जैसे दक्षिण भारत में पोंगल, असम में बिहू और ऐसे ही पंजाब में लोहड़ी मनाई जाती है। 

फेर आ गई भंगड़े दी वारी

लोहड़ी मनाऊ दी करो तयारी

अग्ग दे कोल सारे आओ

सुनदरिये-मुनदरिये जोर नाल गाओ

लोहड़ी दी आप ते आपदे पूरे परिवार नु बधाई

Happy Lohri 2019


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.