Move to Jagran APP

Happy Labour Day 2022: मजदूर दिवस पर वॉट्सएप करने और फेसबुक स्टेट्स लगाने के लिए बेस्ट हैं ये मैसेजेस

Happy Labour Day 2022 हर साल 1 मई को मजदूर दिवस मनाया जाता है जिसका मकसद लोगों का ध्यान उनकी स्थिति और उनके महत्व के बारे में बताना है। शायरी कोट्स और मैसेजेस भेजकर लोग इस दिन को सेलिब्रेट करते हैं।

By Priyanka SinghEdited By: Published: Sat, 30 Apr 2022 05:00 PM (IST)Updated: Sun, 01 May 2022 07:44 AM (IST)
Happy Labour Day 2022: मजदूर दिवस पर वॉट्सएप करने और फेसबुक स्टेट्स लगाने के लिए बेस्ट हैं ये मैसेजेस
Happy Labour Day 2022: अपने प्रियजनों को मजदूर दिवस पर भेजें ये मैसेजेस

नई दिल्ली, लाइफस्टाइल डेस्क, Happy Labour Day 2022: लेबर डे हर साल 1 मई को दुनिया के तमाम देशों में मनाया जाता है। कई देशों में तो इस दिन की खासतौर से छुट्टी होती है। मजदूर दिवस को मनाने का मकसद दुनिया में मौजूद मजदूरों की स्थिति में सुधार लाना और उनके साथ होने वाले शोषण से उन्हें बचाना है। इस दिन मजदूर संगठनों से जुड़े लोग रैली और सभाओं का आयोजन करते हैं। जिसमें मजदूरों के हक के बारे में बताया जाता है। भारत में लेबर डे की शुरुआत किसान पार्टी ऑफ हिन्‍दुस्‍तान ने 1 मई 1923 को मद्रास में की थी। मजदूर दिवस के मौके पर आप भी इन प्यारे मैसेज, शायरी, कोट्स, स्टेटस और इमेजेस को अपने साथियों को भेज सकते हैं।

prime article banner

Labour Day 2022 Wishes in Hindi

1. जिनकी मंजिल रहती हमेशा दूर हैं,

जिनके सपने रहते हमेशा चूर-चूर हैं,

वो और कोई नहीं साहब...

लोगों के शौक पूरे करने वाला एक मजदूर है।

2. हाथों में लाठी है,

मजबूत उसकी कद-काठी है,

हर बाधा वो कर देता है दूर,

दुनिया उसे कहती है मजदूर।

मज़दूर दिवस की शुभकामनाएं

3. मजदुर ऊंचाई की नींव है,

गहराई में है पर अन्धकार में क्यूं

उसे तुच्छ ना समझना वो देश का गुरुर है,

4. किसी को क्या बताएं कि कितने मजबूर हैं हम,

बस इतना समझ लीजिए कि मजदूर हैं हम।

मज़दूर दिवस की शुभकामनाएं

5. सो जाता हैं फुटपाथ पे अखबार बिछा कर मजदूर कभी नींद की गोली नहीं खाता

आने वाले जाने वालों के लिए आदमी मजदूर हैं राहें बनाने के लिए।

6. मैं मजदूर हूं मजबूर नहीं,

यह कहने में मुझे शर्म नहीं,

अपने पसीने की खाता हूं,

मैं मिटटी को सोना बनाता हूं।

मज़दूर दिवस की शुभकामनाएं

7. अमीरी में अक्सर अमीर अपनी सुकून को खोता है,

मजदूर खा के सूखी रोटी बड़े आराम से सोता है।

मज़दूर दिवस की शुभकामनाएं

8. होने दो चराग महलों में क्या हम को अगर दीवाली है,

मजदूर हैं हम, मजदूर हैं हम, मजदूर की दुनिया काली है।

मज़दूर दिवस की शुभकामनाएं

Pic credit- freepik


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.