Happy International Yoga Day 2020: फेसबुक और वॉट्सएप पर दें सबको योगा डे की बधाइयां
Happy International Yoga Day 2020 हेल्दी खानपान और लाइफस्टाइल के साथ अपने रूटीन में योग को भी शामिल करें और दूसरे को भी इसके लिए प्रेरित करें इन मैसेज के साथ।
बदलती और बिगड़ती लाइफस्टाइल में बदलाव लाने का बहुत ही बेहतरीन उपाय है योग और एक्सरसाइज। जो शारीरिक ही नहीं मानसिक सुख-शांति भी देता है। शरीर को लंबे समय तक बीमारियों से मुक्त रखना हो तो जब भी वक्त मिले योग को समय दें। बस आपके खाने और योग के बीच करीब एक घंटे का फासला होना चाहिए। रोजाना एक घंटे का योग आपको दिन भर रखेगा एक्टिव और फ्रेश। योग की सबसे अच्छी बात है कि ये बढ़ती उम्र के असर को भी थामने में बहुत ही कारगर है। थकान, कमजोरी, किसी प्रकार के दर्द से चाहिए छुटकारा तो योग का लें सहारा।
योग भारत की एक प्राचीन सांस्कृतिक विरासत है। लेकिन आज यह वैश्विक तौर पर महत्वपूर्ण हो गया है। योग बेहतर स्वास्थ्य और कल्याण को बढ़ावा देने में व्यक्ति की मदद करता है। योग के कई फायदों का जश्न हर साल 21 जून को मनाया जाता है और इस बार भी दुनिया अपने परिवारों के साथ घर पर इस खास दिन का छठा संस्करण मनाने के लिए तैयार है। संक्रमण के खतरे से घबराए हुए लोगों और इससे उपजी अनिश्चितताओं के बीच ये सदियों पुराने व्यायाम वे फायदे पहुंचा सकते हैं, जिनका असर दूरगामी होता है।
योग को महज व्यायाम तक सीमित नहीं रखा, बल्कि जीवन जीने का हिस्सा बना लिया। इसका ही असर रहा कि गहरे अवसाद में चले जाने और माइग्रेन की क्रॉनिक स्थिति में पहुंचने पर भी उबर गए।
International Yoga Day wishes in hindi
1. योग है स्वास्थ्य के लिए लाभकारी
योग रोगमुक्त जीवन के लिए गुणकारी।
2. योग धर्म नही, एक विज्ञान हैं यह कल्याण का विज्ञान, यौवन का विज्ञान शरीर, मन और आत्मा को जोड़ने का विज्ञान हैं योग दिवस की शुभकामना
3. योग शरीर को ही रोगमुक्त नहीं करता बल्कि मानसिक एवं बौद्धिक स्तर पर मानव को सशक्त, शांत और ओजस्वी बनाता है। अच्छे स्वास्थ्य की मनो कामना के साथ अन्तर्राष्ट्रिय योग दिवस की हार्दिक शुभकामना..!
4. योग मनुष्य के शरीर, मन और आत्मा को
ऊर्जा, ताकत और सौन्दर्य प्रदान करता हैं।
योग दिवस की बधाई
5. योग धर्म नही, एक विज्ञान हैं
यह कल्याण का विज्ञान, यौवन का विज्ञान।
योग दिवस की बधाई
6. जो करता योग, उसको नहीं छूता रोग
योगी बनो पवित्री बनो, जीवन को सार्थक बनाओ।
योग दिवस की बधाई
7. स्वयं को बदलो, जग बदलेगा
योग से सुखमय हर दिन खिलेगा।
योग दिवस की बधाई
8. सुबह हो या शाम, रोज कीजिए योग
निकट ना आएगा कभी आपके कोई रोग।
योग दिवस की बधाई
9. योग हमें उन चीजों को ठीक करना सिखाता है
जिसे सहा नहीं जा सकता और उन उन चीजों को सहना सिखाता है
जिन्हें ठीक नहीं किया जा सकता।
योग दिवस की बधाई
10. योग हमारी कमियों पर प्रकाश डालता है
उन्हें दूर करने का नया रास्ता तलाशता है।
योग दिवस की बधाई
Pic credit- Freepik