यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jun 20, 2019 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
Happy International Yoga Day 2019: Wishes & Images: इन मैसेज से करें प्रियजनों को योग के लिए प्रेरित
Happy International Yoga Day 2019 Wishes Images योग एक ऐसा अमूल्य वरदान है जो हमें ताउम्र बीमारियों से दूर रखता ...और पढ़ें

बदलती और बिगड़ती जीवनशैली को सुधारने का बहुत ही बेहतरीन उपाय है योग। जो आपकी बाहरी ही नहीं आंतरिक सुख-शांति भी देता है। शरीर को लंबे समय तक रोगमुक्त रखना हो तो जब भी वक्त मिले योग को समय दें। बस आपके खाने और योग के बीच करीब एक घंटे का फासला हो। रोजाना एक घंटे का योग आपको दिन भर रखेगा एक्टिव और फ्रेश। बढ़ती उम्र के असर को भी थामने में योग का बहुत बड़ा योगदान है। थकान, कमजोरी, किसी प्रकार के दर्द से चाहिए छुटकारा तो योग का लें सहारा।
1. योग है स्वास्थ्य के लिए लाभकारी
योग रोगमुक्त जीवन के लिए गुणकारी।
2. योग मनुष्य के शरीर, मन और आत्मा को
उर्जा, ताकत और सौन्दर्य प्रदान करता हैं।
.jpg)
3. योग धर्म नही, एक विज्ञान हैं
यह कल्याण का विज्ञान, यौवन का विज्ञान
शरीर, मन और आत्मा को जोड़ने का विज्ञान हैं।
4. स्वास्थ सबसे बड़ा उपहार हैं,
संतोष सबसे बड़ा धन हैं,
यह दोनों योग से ही मिलते हैं।

5. जो करता योग, उसको नहीं छूता रोग
योगी बनो पवित्री बनो, जीवन को सार्थक बनाओ।
6. योग हमारे जीवन की शक्ति,
ध्यान करने की क्षमता और उत्पादकता को बढ़ाता है
योग मनुष्य के शरीर, मन और भावना
को स्थिर और नियंत्रित भी करता है।

7. स्वयं को बदलो, जग बदलेगा
योग से सुखमय हर दिन खिलेगा।
8. सुबह हो या शाम, रोज कीजिए योग
निकट ना आएगा कभी आपके कोई रोग।

9. योग हमें उन चीजों को ठीक करना सिखाता है
जिसे सहा नहीं जा सकता और उन उन चीजों को सहना सिखाता है
जिन्हें ठीक नहीं किया जा सकता।
10. योग हमारी कमियों पर प्रकाश डालता है
उन्हें दूर करने का नया रास्ता तलाशता है।
.jpg)
11. योग है स्वास्थ्य के लिए क्रांति
नियमित योग से जीवन में हो सुख शांति
12. योग शरीर को ही रोगमुक्त नहीं करता
बल्कि मानसिक एवं बौद्धिक स्तर पर मानव को सशक्त,
शांत और ओजस्वी बनाता है।
अच्छे स्वास्थ्य की मनोकामना के साथ
अन्तर्राष्ट्रिय योग दिवस की हार्दिक शुभकामना।
योग किसी एक के लिए नहीं, इसे कोई भी कर सकता है। योग का अर्थ है आत्मा को परमात्मा से मिलाना। अब आप शरीर के साथ ही मन की भी शांति प्राप्त करना चाहते हैं तो योग को अपने दिनचर्या का हिस्सा बनाएं। फिर देखें इससे होने वाले बदलाव। लंबे समय तक निरोगी काया का इससे बेहतरीन उपाय हो ही नहीं सकता। खुद के साथ ही अपने आसपास के लोगों को भी योग के लिए प्रेरित करें क्योंकि ये सैकड़ों साल पहले हमारे संत-महात्माओं द्वारा दिया गया अमूल्य वरदान है।
