Happy Friendship Day 2021: जानिए फ्रेंडशिप डे का इतिहास और जरूरी बातें
Happy Friendship Day 2021 इस साल भारत में यह 01 अगस्त को मनाया जाएगा। दोस्तों के लिए ये दिन बहुत खास है वो इस दिन एक दूसरे से मिलते हैं। आधिकारिक तौर पर अंतर्राष्ट्रीय मित्रता दिवस 30 जुलाई को मनाया जाता है
नई दिल्ली, लाइफस्टाइल डेस्क। फ्रेडशिप डे दोस्तों के लिए खास दिन है, जो भारत में हर साल अगस्त के पहले रविवार को मनाया जाता है। इस साल भारत में यह 01 अगस्त को मनाया जाएगा। दोस्तों के लिए ये दिन बहुत खास है, वो इस दिन एक दूसरे से मिलते हैं और खुल कर इस खास दिन का लुत्फ उठाते हैं। आधिकारिक तौर पर अंतर्राष्ट्रीय मित्रता दिवस 30 जुलाई को मनाया जाता है, भारत और बांग्लादेश जैसे कई देश इसे अगस्त के पहले रविवार को मनाते हैं। आइए जानते हैं कि फ्रेडशिप डे की शुरुआत कैसे हुई और इस दिन का इतिहास क्या है और उसे कैसे मनाते हैं, उन सभी तथ्यों पर एक नजर डालते हैं।
फ्रेंडशिप डे का इतिहास और उत्पत्ति:
इस दिन को सबसे पहले साल 1958 में मनाया गया था। माना जाता है कि 1958 में अमेरिकी सरकार ने एक व्यक्ति की हत्या कर दी थी। इस दिन अगस्त महीने का पहला रविवार था। मरने वाले का एक दोस्त था जो उससे बेहद प्यार करता था। उसे जैसे ही अपने दोस्त के मरने की सूचना मिली उसने वैसे ही आत्महत्या कर ली। इसी वजह से अमेरिकी सरकार ने इस दिन को फ्रेंडशिप डे के रूप में मनाया।
फ्रेंडशिप डे का आविष्कार क्यों किया गया था?
यह दिन लिंग, धर्म और जाति की परवाह किए बिना दोस्ती के खूबसूरत बंधन का जश्न मनाने का दिन है। ऐसा माना जाता है कि डॉ रेमन ने अपने साथियों के साथ डिनर के दौरान फ्रेंडशिप डे का आइडिया दिया था। उनका दृढ़ विश्वास था कि दुनिया भर में सांस्कृतिक, राजनीतिक और धार्मिक मतभेदों को दूर करने के लिए दोस्ती महत्वपूर्ण है।
फ्रेंडशिप डे का महत्व:
दुनिया में कई रिश्तें ऐसे हैं जिन्हें लोग इमानदारी से निभाते हैं, उन्हीं में से एक है दोस्ती का रिश्ता। इस दिन का दोस्तों के बीच काफी खास स्थान होता है। दोस्तों के लिए इस दिन का खास महत्व होता है। इस दिन को दोस्त एकजुट होकर खुशी से मनाते हैं। अपने दोस्तों को फ्रेंडशिप बैंड , कार्ड गिफ्ट करते हैं।
दुनिया भर में इस बार फ्रेंडशिप डे किस तारीख को मनाया जाएगा।
संयुक्त राज्य अमेरिका: फरवरी 15
कोलंबिया: मार्च का दूसरा शनिवार
वेनेज़ुएला: 14 जुलाई
मेक्सिको: 14 जुलाई
इक्वाडोर: 14 जुलाई
एस्टोनिया: 14 जुलाई
पाकिस्तान: 19 जुलाई
अर्जेंटीना: 20 जुलाई
ब्राजील: 20 जुलाई
स्पेन: 20 जुलाई
उरुग्वे: 20 जुलाई
बोलीविया: 23 जुलाई
फ़िनलैंड: 30 जुलाई
भारत: अगस्त का पहला रविवार यानि 1 अगस्त
मलेशिया: अगस्त का पहला रविवार