Happy Chocolate Day 2022: आज के दिन इन रेसिपीज़ से करें अपने चाहने वालों का मुंह मीठा
Happy Chocolate Day 2022 चॉकलेट डे के दिन अगर आप अपने स्पेशल वन से मिलने वाले हैं तो क्यों न उनके लिए कुछ ऐसी रेसिपी बनाकर ले जाएं जिसे खाकर उनका दिल हो जाए खुश। आइए जानते हैं किस तरह की डिशेज़ कर सकते हैं इस मौके पर ट्राय।
चॉकलेट डे का है मौका, तो ऐसे में इससे बनने वाले केक, पेस्ट्री ही आज के दिन के लिए बेस्ट होते हैं ऐसा जरूरी नहीं। आज हम आपको इनसे अलग हटकर कुछ ऐसी रेसिपीज़ के बारे में बताने वाले हैं जो खाने वाले को न सिर्फ आएंगी पसंद बल्कि वो आपके कुकिंग के भी हो जाएंगे दिवाने। सबसे अच्छी बात कि इन्हें घर पर ही तैयार किया जा सकता है।
1. मैंगो ऑरेंज पुडिंग
सामग्री
2 कप मैंगो पल्प, 1/2 कप संतरे का रस, 1/4 कप चीनी, 3 छोटे चम्मच कॉर्नस्टार्च या अगर पाउडर, 1 1/4 कप पानी, थोड़ी सी लीची और संतरे की फांकें, थोड़े से क्रैनबेरी और थोड़े से पुदीने की ताजी पत्तियां
विधि
पानी में अगर पाउडर मिलाएं और अच्छी तरह मिलाएं। एक उबाल आने दें और धीमी आंच पर पकाएं। जब यह पूरी तरह पानी में घुल जाए, तब इसमें चीनी मिलाएं। मैंगो प्यूरी और संतरे का रस मिलाएं। लगातार चलाएं। जब यह बहुत गाढ़ा हो जाए, इसे उतार लें। सांचे में डालें और ठंडा करें। फ्रिज में रखें और दो घंटे बाद फ्रिज से निकाल लें। संतरे की फांक, क्रैनबेरी, पुदीना और लीची से सजाकर परोसें।
2. ओट्स एंड नट्स एप्पल क्रंबल
सामग्री
2 सेब छीलकर बारीक कटे, 1/2 नींबू का रस, 2 बड़े चम्मच ब्राउन शुगर, 1 बड़ा चम्मच सफेद चीनी, 2 बड़े चम्मच मैदा, 1 चुटकी दालचीनी पाउडर, 1/2 कप जौ, 1/2 कप ओट्स, सजाने के लिए बादाम की हवाइयां और वनिला आइसक्रीम
विधि
अवन को 350 डिग्री पर गरम करें। कटे सेब में नींबू का रस मिलाएं। दालचीनी, ओट्स, मैदा और चीनी मिलाएं। सेब में इसकी अच्छी तरह कोटिंग हो जाएगी। इसमें बटर डालें व इसे चिकनाई लगी बेकिंग ट्रे पर स्प्रेड करें। 45 मिनट तक मीडियम हीट पर बेक करें। अवन से निकालकर ठंडा करें। बादाम की हवाइयां बुरकें। आइसक्रीम के साथ परोसें।
3. कॉर्नफ्लेक्स टोस्ट विद फ्रेश फ्रूट्स
सामग्री
कप ब्राउन ब्रेड, बड़े चम्मच कॉर्नफ्लेक्स, अंडे, बड़े चम्मच दूध, बड़ा चम्मच चीनी, बूंद वनिला एसेंस, चुटकीभर दालचीनी पाउडर, चुटकीभर जायफल, बटर, कप कटे फ्रेश फ्रूट्स, सजाने के लिए थोड़ी सी कॉटन कैंडी और वनिला आइसक्रीम
विधि
अंडे, दूध, वनिला एसेंस, दालचीनी पाउडर, जायफल पाउडर और चीनी को मिक्स करें। इसमें ब्रेड स्लाइस डिप करें। कॉर्नफ्लेक्स को दरदरा कर लें। डिप किए ब्रेड स्लाइस पर बुरकें और नॉनस्टिक पैन पर उलट-पुलट कर फ्राई करें और सर्विंग प्लेट में निकालें। साथ में कटे फल सजाएं। पहले वनिला आइसक्रीम के साथ सजाएं। फिर ऊपर से कॉटन कैंडी रखें। चाहें, तो ऊपर से कलरफुल शुगर क्रिस्टल्स से सजा कर परोसें।
Pic credit- freepik