Move to Jagran APP

Happy Chocolate Day 2020: जानें क्यों इतनी पसंद की जाती है चॉकलेट, क्या हैं इसके फायदे?

Happy Chocolate Day 2020 ऐसा कहा जाता है कि चॉकलेट खाने से मूड बदलता है। इसमें पाया जाने वाला फिनालेथायलामाईन शरीर में होने वाले हार्मोन परिवर्तन को कंट्रोल करता है।

By Ruhee ParvezEdited By: Published: Fri, 07 Feb 2020 05:11 PM (IST)Updated: Sat, 08 Feb 2020 10:15 AM (IST)
Happy Chocolate Day 2020: जानें क्यों इतनी पसंद की जाती है चॉकलेट, क्या हैं इसके फायदे?
Happy Chocolate Day 2020: जानें क्यों इतनी पसंद की जाती है चॉकलेट, क्या हैं इसके फायदे?

नई दिल्ली, लाइफस्टाइल डेस्क। Happy Chocolate Day 2020: वैलेंटाइन वीक की शुरुआत 7 फरवरी को रोज़ डे के साथ हो चुकी है। रोज़ डे मनाने के बाद पूरा हफ्ता किसी न किसी बहाने प्यार को सेलीब्रेट किया जाता है। जिसमें 8 फरवरी को प्रपोज़ डे, 9 फरवरी को चॉकलेट डे, 10 फरवरी को टेडी डे, 11 फरवरी को प्रॉमिस डे, 12 फरवरी को हग ( HUG ) डे, 13 फरवरी को किस डे और 14 फरवरी को वैलेंटाइन डे मनाया जाता है।

loksabha election banner

हालांकि, वैलेंटाइन वीक में हर दिन का विशेष महत्व होता है, लेकिन चॉकलेट डे का सबसे ज्यादा महत्व होता है क्योंकि चॉकलेट सभी को काफी पसंद आती है खासकर लड़कियों को। यही वजह है कि लड़कियां वैलेंटाइन वीक में चॉकलेट डे का बेसब्री से इंतज़ार करती हैं। ऐसे में आज हम आपको लड़कियों के चॉकलेट खाने और उसे पसंद करने के बारे में बताने जा रहे हैं। 

चॉकलेट खाने के फायदे

ऐसा कहा जाता है कि चॉकलेट खाने से मूड बदलता है। इसमें पाया जाने वाला फिनालेथायलामाईन शरीर में होने वाले हार्मोन परिवर्तन को कंट्रोल करता है। जब कभी लड़कियों का मूड ख़राब होता है, तो ऐसी स्थिति में वे चॉकलेट खाकर अपना मूड ठीक करती हैं।

डार्क कोको

इसके अतिरिक्त चॉकलेट में डार्क कोको होता है जो शरीर में एनर्जी लेवल को बैलेंस्ड रखता है। इसे खाने से आपको खुशी मिलती है और आपके चेहरे पर हर दम मुस्कान झलकती है। इसलिए कई लोग खराब मूड को ठीक करने के लिए चॉकलेट खाते हैं। 

चॉकलेट खाने की लत

आप जितनी चॉकलेट खाएंगे आपके शरीर को उसकी लत लगती जाएगी। हालांकि, ऐसा सुगर यानी चीनी युक्त सभी चीज़ों के साथ होता है। एक बार आपने इसका सेवन कम दिया तो शरीर में लत भी धीरे-धीरे ख़त्म हो जाती है। 

चॉकलेट का शेप

एक शोध के अनुसार लड़कियां चॉकलेट के शेप से अधिक अट्रैक्ट होती हैं। इसलिए बाज़ार में आपको कई आकार की चॉकलेट नज़र आ जाएंगी। ये अलग-अलग आकार सिर्फ लड़कियों को रिझाने के लिए बनाए जाते हैं। 


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.