Move to Jagran APP

Global Handwashing Day 2020: बीमारियों से महफूज रहना है तो जानिए हाथ धोने का सही तरीका

Global Handwashing Day 2020आप जानते हैं कि हाथ धोने का एक खास तरीका होता है। एक खास समय अवधि होती है। कुछ लोगों की आदत होती है कि हाथों को धोने में सिर्फ 2-4 सेकेंड लगाते हैं। लेकिन इतनी समय अवधि में आपके हाथ कीटाणुरहित नहीं हो सकते।

By Shilpa SrivastavaEdited By: Published: Wed, 14 Oct 2020 02:12 PM (IST)Updated: Thu, 15 Oct 2020 08:49 AM (IST)
Global Handwashing Day 2020: बीमारियों से महफूज रहना है तो जानिए हाथ धोने का सही तरीका
हाथ धोने के लिए कम से कम 20 सेकंड का समय लगाएं।

नई दिल्ली, लाइफस्टाइल डेस्क। हाथ धोना एक अच्छी आदत है, ये आदत आपको हमें कई बीमारियों से महफूज रख सकती है। कोरोनावायरस ने सारी दुनिया को अपनी चपेट में लिया हुआ है, इस वायरस से खुद का बचाव करना है तो बार-बार हाथों को वॉश करें। अगर हाथ धोना संभव नहीं है, तो सैनिटाइजर का इस्तेमाल करने की आदत डालें।

loksabha election banner

आप जानते हैं कि हाथ धोने का एक खास तरीका होता है। एक खास समय अवधि होती है। कुछ लोगों की आदत होती है कि हाथों को धोने में सिर्फ 2-4 सेकेंड लगाते हैं। लेकिन इतनी समय अवधि में आपके हाथ कीटाणुरहित नहीं हो सकते। आइए जानते हैं कि आपको कब-कब हाथ धोना चाहिए और कैसे अपने हाथों को वॉश करना चाहिए ताकि हाथ कीटाणुरहित रहे।

हाथ धोने का सही तरीका:

  • हाथ धोने के लिए कोशिश करें कि हमेशा गुनगुने पानी का इस्तेमाल करें।
  • पहले हाथों को गीला करें
  • उसके बाद हाथों पर साबुन या लिक्विड लगाएं।
  • जब हाथों पर झाग बनने लगे तो दोनों हाथों को 20 सेकेंड तक अच्छे से रगड़े। ध्यान रखें कि हाथों को वॉश करते समय दोनों हाथों की हथेलियों, उंगलियों और हाथों के पिछले हिस्से को भी अच्छे से रगड़े ताकि हाथों से कीटाणु या वायरस पूरी तरह साफ हो जाएं।
  • कोशिश करें कि हाथ धोने के बाद नल पर वापस से हाथ नहीं लगाएं। गीले हाथों को साफ करने के लिए तौलिए या फिर रूमाल का इस्तेमाल करें।
  • दुनियाभर में कोविड-19 समेत कई ऐसी बीमारियां पनप रही हैं जो गंदे हाथों की वजह से फैलती हैं। इन बीमारियों के पनपने के लिए गंदे हाथ पूरी तरह जिम्मेदार है।
  • अच्छी तरह से हाथ धोने से दिमागी बुखार, इन्फ्लूएंजा, हेपेटाइटिस ए, कोरोना संक्रामक, और दस्त जैसी बीमारियों से मुक्ति मिल सकती है। इसलिए जरुरी है कि आप हाथ धोने की आदत डालें।

कब-कब हाथ धोना चाहिए

  • खाना पकाने, खाना खाने से पहले और खाना खाने के बाद हाथ जरूर वॉश करें
  • वॉशरूम से आने के बाद हाथ जरूर वॉश करें।
  • नाक या मुंह पर हाथ लगाकर छींकने के बाद हाथ वॉश करें।
  • सभी तरह के केमिकल के इस्तेमाल के बाद हाथों को धोना जरूरी है।
  • अपनी या बच्चे की नाक पर हाथ लगाने के बाद हाथ जरूर वॉश करें
  • बच्चे का टॉइलेट वॉश करने के बाद हाथ जरूर धोएं
  • पालतू जानवर को खाना खिलाने या उसके संपर्क में आने के बाद हाथ जरूर वॉश करें।
  • बीमार व्यक्ति के संपर्क में आने के बाद हाथ जरुर वॉश करें।

                         Written By: Shahina Noor


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.