Move to Jagran APP

Friendship Day 2022 Gift Ideas: दोस्ती के रिश्ते को मजबूत बनाने के लिए अपने बेस्ट फ्रेंड्स को दें ये यूजफुल गिफ्ट्स

Friendship Day 2022 Gift Ideas आजकल कॉफी मग ट्रेंडिंग में है। ऑफिस में भी लोग जन्मदिन पर कॉफी मग देते हैं। इस मग पर आप अपने बेस्ट फ्रेंड के लिए खूबसूरत संदेश क्रिएट कर सकते हैं। मार्केट में बेस्ट फ्रेंड के लोगो वाले मग उपलब्ध हैं।

By Pravin KumarEdited By: Published: Sat, 06 Aug 2022 12:00 PM (IST)Updated: Sun, 07 Aug 2022 08:48 AM (IST)
Friendship Day 2022 Gift Ideas: दोस्ती के रिश्ते को मजबूत बनाने के लिए अपने बेस्ट फ्रेंड्स को दें ये यूजफुल गिफ्ट्स
Friendship Day 2022 Gift Ideas: दोस्ती के रिश्ते को मजबूत बनाने के लिए अपने बेस्ट फ्रेंड्स को दें ये गिफ्ट्स

दिल्ली, लाइफस्टाइल डेस्क। Friendship Day 2022 Gift Ideas: रविवार 7 अगस्त को फ्रेंडशिप डे है। यह हर साल भारत में अगस्त महीने के पहले रविवार को मनाया जाता है। वहीं, दुनियाभर में जुलाई महीने के चौथे रविवार को अंतरराष्ट्रीय फ्रेंडशिप डे मनाया जाता है। इसका मुख्य मकसद दोस्त के प्रति सम्मान, स्नेह और आभार प्रकट है। दोस्त को स्पेशल अहसास कराना है। इस मौके पर लोग अपने बेस्ट फ्रेंड को स्पेशल गिफ्ट देकर फ्रेंडशिप डे सेलिब्रेट करते हैं। मार्केट में नाना प्रकार के गिफ्ट्स उपलब्ध हैं। इनमें कुछ बेहद खास होते हैं, जिन्हें आप अपने बेस्ट फ्रेंड को दे सकते हैं। अगर आप भी फ्रेंडशिप डे पर अपने बेस्ट फ्रेंड को स्पेशल गिफ्ट देना चाहते हैं, तो ये यूजफुल गिफ्ट्स दे सकते हैं -

loksabha election banner

कॉफी मग दें

आजकल कॉफी मग ट्रेंडिंग में है। ऑफिस में भी लोग जन्मदिन पर कॉफी मग देते हैं। इस मग पर आप अपने बेस्ट फ्रेंड के लिए खूबसूरत संदेश क्रिएट करा सकते हैं। मार्केट में बेस्ट फ्रेंड के लोगो वाले मग उपलब्ध हैं। आप मग पर अपने फ्रेंड का नाम और विश लिखाकर स्पेशल बना सकते हैं।

पिलो दें

अगर आपका फ्रेंड डेकोरेशन पर अधिक ध्यान देता/देती है, तो आप उन्हें पिलो गिफ्ट कर सकते हैं। इसमें आप अपने दोस्त की तस्वीर भी प्रिंट करा सकते हैं। आजकल आसानी से दुकानदार पिलो या कुशन पर टेक्स्ट लिख लेते हैं। यह गिफ्ट आपके फ्रेंड के दिल को छू जाएगा।

बियर गिलास दें

आप अपने दोस्त को बियर गिलास भी गिफ्ट कर सकते हैं। आजकल मार्केट आर्टिफिशियल बियर गिलास मिल जाते हैं। आप अपने दोस्त को बियर गिलास गिफ्ट कर स्पेशल फील करा सकते हैं। इसके अलावा, टाई, गिफ्ट कार्ड्स, वॉच, वॉलेट आदि यूजफुल गिफ्ट्स भी दे सकते हैं।

ग्रीन प्लांट दें

अगर आपका दोस्त नेचर लवर है, तो आप उन्हें सुंदर-सा ग्रीन प्लांट गिफ्ट कर सकते हैं। इसके लिए आप अपने दोस्त को इंडोर प्लांट गिफ्ट करें। इससे कमरे के अंदर की हवा शुद्ध रहेगी। इसके अलावा, घर की शोभा भी बढ़ेगी।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.