Move to Jagran APP

लहसुन को पास रखने के फायदे जानकर चौंक जाएंगे आप

रोज़ाना लहसुन खाने से शरीर ताकतवर होता है और त्वचा की चमक भी बढ़ती है। खाने के साथ ही लहसुन को अपने पास या फिर तकिए के नीचे रखना भी कई मायनों में फायदेमंद माना जाता है।

By Rahul SharmaEdited By: Published: Tue, 13 Sep 2016 12:48 PM (IST)Updated: Thu, 20 Jul 2017 01:32 PM (IST)
लहसुन को पास रखने के फायदे जानकर चौंक जाएंगे आप
लहसुन को पास रखने के फायदे जानकर चौंक जाएंगे आप

हम सब ये जानते है के लहसुन हमारी सेहत के लिए काफी लाभदायक है। क्योंकि लहसुन कई सारे पोषक तत्वों से भरपूर होता है जो के हमें बहुत सारे स्वास्थ्य लाभ देता है। लहसुन हमें कई बीमारियों से बचाता है जैसे के लिवर की बीमारियों से रक्षा करता है, गंजेपन से बचाता है और कई और बिमारियों से हमें सुरक्षित रखता है। लहसुन खाने से शरीर को विटामिन ए,बी और सी के साथ आयोडीन, आयरन, पोटैशियम, कैल्शियम और मैग्निशियम जैसे कई पोषक मिलते हैं। रोज़ाना लहसुन खाने से शरीर ताकतवर होता है और त्वचा की चमक भी बढ़ती है। खाने के साथ ही लहसुन को अपने पास या फिर तकिए के नीचे रखना भी कई मायनों में फायदेमंद माना जाता है।

loksabha election banner

लहसुन खाने से होने वाले फायदे इस प्रकार हैं।

  • पेट से जुड़ी समस्याओं जैसे डायरिया में भी लहसुन रामबाण ईलाज का काम करता है।
  • लहसुन पाचनक्रिया को ठीक करके भूख को बढ़ाने में मदद करता है।
  • लहसुन तनाव को कम करने में सहायक होता है।
  • लहसुन एक शानदार कीटाणुनाशक है. इसका सेवन करने से टीबी के कीटाणु नष्ट हो जाते हैं।
  • सरसो के तेल में अजवाइन और लहसुन की कलियों को मिलाकर, उसे गर्म करके मालिश करने पर बदन दर्द पूरी तरह से गायब हो जाता है।
  • लहसून को एंटीबायोटिक दवाइयों का एक अच्छा विकल्प माना गया है, इसलिए इसका सेवन करने से फेफड़े से संबंधित रोगों के होने की संभावना ना के बराबर होती है।
  • लहसुन अस्थमा, निमोनिया, जुकाम, ब्रोंकाइटिस, पुरानी सर्दी, फेफड़ों में जमाव और कफ आदि की रोकथाम व उपचार में बहुत प्रभावशाली होता है।
  • रोज़ाना लहसुन का सेवन करने से कॉलेस्ट्रॉल के स्तर में 12 फीसदी की कमी आती है।यह ब्लड क्लॉटिंग को रोकता है और ब्लड सर्कुलेशन को ठीक करता है।
  • लहसुन खाने से कब्ज, गैस और एसिडिटी जैसी समस्याओं से भी छुटकारा मिलता है।
  • लहसुन हाई ब्लड प्रेशर और मोटापे की समस्या से लड़ने में भी मददगार साबित होता है।


लहसुन को अपने पास रखने से होने वाले फायदे

  • कई लोग लहसुन का उपयोग धूपदान और बर्तनों को साफ करने के लिए करते हैं माना जाता है कि ऐसा करने से नकारात्मकता दूर होती है।
  • अगर आप चाहते हैं कि आपकी रात एक बेहतर नींद के साथ गुज़रे तो फिर सोने से पहले लहसुन को अपने तकिए के नीचे रख दीजिए। तकिए के नीचे लहसुन रखने से अच्छी नींद आती है।
  • लहसुन को जेब में रखना भी शुभ माना जाता है, इसलिए कई लोग सौभाग्य के लिए अपनी जेब में हमेशा लहसुन को रखते हैं।
  • लहसुन को तकिए के नीचे रखने और अपनी जेब में रखने से आपके आसपास सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है क्योंकि लहसुन नकारात्मक ऊर्जा को खत्म कर देता है।
  • कई लोग लहसुन का उपयोग धूपदान और बर्तनों को साफ करने के लिए करते हैं माना जाता है कि ऐसा करने से नकारात्मकता दूर होती है।

पढ़ें- क्या सच में पानी की बोतल होती है टॉयलेट सीट से भी ज्यादा गंदी!

आप जिन 4 हेल्थी हैबिट्स का रोजाना करते है इस्तेमाल उनका नहीं है कोई फायदा


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.