विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Aug 11, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Mattress Cleaning Hacks: गद्दे से सीलन की बदबू हो जाएगी दूर, बस अपनाएं ये टिप्स

By Jagran NewsEdited By: Saloni Upadhyay
Published: Fri, 11 Aug 2023 06:09 PM (IST)

Mattress Cleaning Hacks बरसात के मौसम में चारों तरफ हरियाली छा जाती है लेकिन यह मौसम अपने साथ कई बीमारियों ...और पढ़ें

Mattress Cleaning Hacks: इन टिप्स की मदद से गद्दे की सीलन को करें दूर
Mattress Cleaning Hacks: इन टिप्स की मदद से गद्दे की सीलन को करें दूर

HighLights

  1. बारिश के मौसम में अक्सर कपड़े नहीं सूखते और इनमें से सीलन की बदबू आने लगती है।
  2. मैट्रेस या गद्दे से सीलन की बदबू दूर करने के लिए आप वैक्यूम क्लीनर का इस्तेमाल कर सकते हैं।
  3. गद्दे से सीलन की बदबू दूर करने के लिए कॉर्न स्टार्च भी काम आ सकता है।

नई दिल्ली, लाइफस्टाइल डेस्क। Mattress Cleaning During Monsoon: गर्मियों के बाद बारिश का मौसम बहुत राहत देने वाला होता है। बारिश का मौसम किसे नहीं पसंद, लेकिन बारिश के मौसम में घर में आती है। सीलन की बदबू जरूर परेशान कर देती है, लेकिन बारिश के मौसम में अक्सर कपड़े नहीं सूखते और इनमें से सीलन की बदबू आने लगती है। कई बार ये सीलन की बदबू बिस्तर पर बिछे मैट्रेस तक पहुंच जाती है। जिस कारण रात में नींद लेना भी मुश्किल हो जाता है। मैट्रेस या गद्दे से सीलन की बदबू हटाने के लिए हम आपके लिए कुछ कारगर हैक्स लेकर आए हैं, जिन्हें आजमाकर आप आसानी से सीलन की बदबू से छुटकारा पा सकते हैं।

वैक्यूम क्लीनर का करें इस्तेमाल

मैट्रेस या गद्दे से सीलन की बदबू दूर करने के लिए आप वैक्यूम क्लीनर का इस्तेमाल कर सकते हैं। दरअसल सीलन की वजह से गद्दे पर धूल-मिट्टी चिपक जाती है, जो बदबू आने का कारण बनती है। इसलिए वैक्यूम क्लीनर से गद्दे को अच्छी तरह से साफ कर लें इससे सीलन की बदबू चले जाएगी।

धूप में रखें

बारिश के मौसम में बादलों के कारण सूरज की रौशनी कम निकलती है, लेकिन दिन में जब भी तेज धूप हो, आप अपनी छत पर जाकर गद्दे को थोड़ी देर के लिए धूप में रख सकते हैं।

विनेगर का इस्तेमाल करें

मैट्रेस या गद्दे से सीलन की बदबू दूर करने के लिए व्हाइट विनेगर यानी सफेद सिरके की मदद भी ले सकते हैं। सफेद सिरके को एक स्प्रे बोतल में भरें। गद्दे के दोनों तरह स्प्रे कर दें। इसके बाद गद्दे को कुछ देर के हवा में रहने दें। इससे सीलन की बदबू दूर हो जाएगी।

बेकिंग सोडा हटाएगा सीलन की बदबू

मैट्रेस या गद्दे से सीलन की बदबू दूर करने के लिए बेकिंग सोडा का भी इस्तेमाल किया जा सकता है। इसके लिए गद्दे पर थोड़ा सा बेकिंग सोडा छिड़क कर कुछ घंटों के लिए हवा में छोड़ दें। इसके बाद गद्दे को झाड़कर बिछा लें इससे भी सीलन की बदबू दूर हो जाएगी।

कॉर्न स्टार्च भी आएगा काम

मैट्रेस या गद्दे से सीलन की बदबू दूर करने के लिए कॉर्न स्टार्च भी काम आ सकता है। इसके लिए आप गद्दे पर कॉर्न स्टार्च छिड़क कर रख दें। थोड़ी देर बाद इसे किसी कपड़े से या वैक्यूम क्लीनर से साफ कर लें।

Pic Credit: Freepik