Eid Ul-Fitr 2022 Gift Ideas: ईद के मौके पर रिश्तेदारों और दोस्तों को दे सकते हैं ये दिलचस्प गिफ्ट्स
Eid Ul-Fitr 2022 Gift Ideas ईद उल फितर भारत में 3 मई यानी मंगलवार के दिन मनाई जाएगी। इस मौके पर अगर आप भी अपने रिश्तेदारों और दोस्तों के लिए गिफ्ट की तलाश कर रहे हैं तो हम आपके लिए लाए हैं कुछ आइडियाज़।
नई दिल्ली, लाइफस्टाइल डेस्क। Eid Ul-Fitr 2022 Gift Ideas: ईद उल फितर का त्योहार रमज़ान के पाक महीने के ख़त्म होने पर मनाया जाता है। मुस्लिम समुदाय रमज़ान के पूरे महीने रोज़ा रखता है और फिर इसके ख़त्म होने पर जश्न मनाया जाता है और उसे ईद कहते हैं। इस साल ईद उल फितर का त्योहार भारत में 3 मई को मनाया जा रहा है। इस मौके पर लोग सुबह जल्दी उठकर नहाते हैं, नए कपड़े पहनते हैं, इत्र लगाते हैं और ईद की नमाज़ पढ़ते है। साथ ही रिश्तेदारों और बच्चों को ईद पर ईदी यानी तोहफे दिए जाते हैं।
अगर आप भी इस मौके पर रिश्तेदारों और दोस्तों के लिए गिफ्ट के आइडियाज़ की तलाश में हैं, तो हम आपकी इस मुश्किल को आसान बना सकते हैं।
कॉफी मेकर या फिर एस्प्रेसो होल्डर
यह गिफ्ट उन लोगों के लिए बेस्ट है, जो कॉफी के दीवाने हैं। कोई भी इस गिफ्ट को पाकर खुश हो जाएगा। आपको कॉफी मेकर या फिर एस्प्रेसो होल्डर आसानी से मिल जाएगा।
हिजाब पिन/जूलरी
अगर आपको किसी महिला को तोहफा देना है, तो हिजाब पिन भी एक अच्छा ऑप्शन है। इसे किसी भी महिला को तोहफे में दिया जा सकता है। बाज़ार में कई तरह के खूबसूरत हिजाब पिन आपको मिल जाएंगे। अगर वो हिजाब नहीं पहनती, तो आप उन्हें किसी तरह की जूलरी भी दे सकती हैं।
स्टोरेज बॉक्स
स्टोरेज बॉक्स कई तरह से काम आते हैं। आप इनमें जूलरी से लेकर ज़रूरी काग़ज़ और कई तरह की चीज़ों को संभाल कर रख सकती हैं। बाज़ार में आपको कई खूबसूरत बॉक्स मिल जाएंगे। यह दिखने में भी खूबसूरत लगते हैं।
ड्राई फ्रूट्स
ईद के मौके पर ड्राई फ्रूट्स एक पारंपरिक तोहफा है। जब और कुछ न समझ आए, तो ड्राईफ्रूट्स बेस्ट गिफ्ट हो सकते हैं। आपको बाज़ार में खूबसूरत पैकेजिंग में ड्राई फ्रूट्स मिल जाएंगे।
फोटो फ्रेम्स
यादों को गिफ्ट करने से बेहतर और कुछ नहीं। एक खूबसूरत तस्वीर को फ्रेम कराएं और अपने दोस्तों या फिर रिश्तेदारों को तोहफे में दें। इसके अलावा आप खाली एक खूबसूरत फोटो फ्रेम भी दे सकते हैं।
टेबल रनर/डाइनिंग टेबल मैट
इाइनिंग टेबर क्लॉथ, मैट या रनर भी तोहफे के लिए अच्छे ऑप्शन्स हैं। इनका इस्तेमाल भी अक्सर किया जाता है। कई ऐसे ब्रैंड्स हैं, जहां आपको यह आसानी से मिल जाएंगे।
असॉर्टेड बास्केट
गिफ्ट करने के लिए बाज़ार में कई तरह की एसॉर्टेड बास्केट मिल जाएंगी। इसमें आप चॉकलेट से लेकर परफ्यूम, मेकअप से लेकर सेल्फ केयर किट्स और स्नेक्स को चुन सकते हैं। आपको सिर्फ चीज़ों को ध्यान से चुनना है। जिसको गिफ्ट कर रहे हैं, उनकी पसंद का ध्यान रखें।