Move to Jagran APP

Eid-ul-Fitr 2020 Hoiday: जानिए देशभर में कब है ईद-उल-फितर की छुट्टी

Eid-ul-Fitr 2020 Holiday 24 मई को ईद के चांद के दीदार हुए जिसके बाद 25 मई को ईद मनाने का फैसला किया गया। ईद-उल-फितर का त्योहार मुस्लिम समुदाय के प्रमुख त्योहारों में से एक है।

By Ruhee ParvezEdited By: Published: Sat, 23 May 2020 04:26 PM (IST)Updated: Sun, 24 May 2020 10:13 AM (IST)
Eid-ul-Fitr 2020 Hoiday: जानिए देशभर में कब है ईद-उल-फितर की छुट्टी
Eid-ul-Fitr 2020 Hoiday: जानिए देशभर में कब है ईद-उल-फितर की छुट्टी

नई दिल्ली, लाइफस्टाइल डेस्क। Eid-ul-Fitr 2020 Holiday: राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली सहित पूरे देश में सरकार के सभी कार्यालयों में 25 मई को ईद उल फितर के त्‍यौहार के मद्देनजर छुट्टी रहेगी। कार्मिक एवं प्रशिक्षण विभाग की ओर से आज जारी एक आदेश में कहा गया कि दिल्ली में ईद उल फितर का त्यौहार सोमवार को मनाया जाएगा। 

loksabha election banner

देश भर में 24 मई को ईद के चांद के दीदार हुए, जिसके बाद 25 मई को ईद मनाने का फैसला किया गया। ईद-उल-फितर का त्योहार मुस्लिम समुदाय के प्रमुख त्योहारों में से एक है। इस ईद से पहले पूरा एक महीना अल्लाह की इबादत में रोज़ा रखा जाता है और अपनी आत्मा का पाक़ किया जाता है। इस एक महीने बाद अज्र मिलने का दिन ही ईद कहलाता है।

ये त्‍योहार चांद से जुड़ा हुआ है इसीलिए ईद के दिन चांद का बड़ा महत्‍व होता है। आप मुस्लिम हैं या नहीं, इस बात से कोई फर्क नहीं पड़ता है लेकिन आपको ईद के चांद के महत्‍व के बारे में पता होना चाहिए। मुस्लिम समुदाय के लिए चांद बहुत खास महत्‍व रखता है और ये उनकी ज़िंदगी का अहम हिस्‍सा होता है क्‍योंकि इससे उनकी ज़िंदगी के सबसे महत्‍वपूर्ण दिन की शुरुआत होती है। 

चांद का महत्‍व

मुस्लिम धर्म के अनुयायी विशेष पंचांग या कैलेंडर को मानते हैं जो कि चंद्रमा की उपस्थिति और अवलोकन द्वारा निर्धारित किया गया है। रमज़ान के 29-30 दिनों के बाद ईद का चांद नज़र आता है। रमज़ान के महीने की शुरुआत भी चांद से होती है और ख़त्म भी चांद देखने से होता है।

लॉकडाउन में ईद

ईद, दीवाली के बाद देश का दूसरा सबसे बड़ा त्योहार है जिसमें सैकड़ों करोड़ की खरीददारी होती है, जो इस बार बिल्कुल बंद है। शायद ऐसा पहली बार होगा जब देश भर में ईद हमेशा जैसी नहीं मनाई जाएगी। इस बार न बाज़ारों में ईद की रौनक़ दिखेगी, न ही लोग मस्जिदों में नमाज़ पढ़ेंगे, न किसी के घर जाएंगे, न किसी से हाथ मिलाएंगे और न ही गले मिलेंगे। इस बार सभी लोग अपने घरों में अकेले या सिर्फ अपने परिवार के साथ ईद मनाएंगे। मुस्लिम धर्मगुरुओं ने भी इस पर रोक लगा दी है। उन्होंने अपील की है कि ईद के बजट की आधी रकम लॉकडाउन से बेरोज़गार हुए लोगों की मदद पर खर्च किए जाएं। 


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.