विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Apr 13, 2017 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

ताजे फल खाइए, डायबिटीज दूर भगाइये

By Srishti VermaEdited By:
Published: Thu, 13 Apr 2017 02:17 PM (IST)Updated: Thu, 13 Apr 2017 02:32 PM (IST)

शोध के मुताबिक, रोजाना ताजे फलों को सेवन डायबिटीज पीड़ितों में असमय मौत के खतरे को भी कम करता है।

ताजे फल खाइए, डायबिटीज दूर भगाइये
ताजे फल खाइए, डायबिटीज दूर भगाइये

रोजाना ताजे फलों का सेवन डायबिटीज के खतरे को 12 फीसद तक कम कर देता है। एक शोध में यह बात सामने आई है। शोध के मुताबिक, रोजाना ताजे फलों को सेवन डायबिटीज पीड़ितों में असमय मौत के खतरे को भी कम करता है। शोधकर्ताओं ने बताया कि डायबिटीज के मरीज यदि हफ्ते में कम से कम तीन दिन ताजे फलों का सेवन करें तो उनमें दिल की बीमारियों, स्ट्रोक, किडनी की बीमारी, आंख और न्यूरोपैथी से जुड़ी बीमारियों के होने का खतरा 13 से 28 फीसद तक कम हो जाता है। ब्रिटेन की ऑक्सफोर्ड यूनिवर्सिटी के शोधकर्ता हुआइडोंग डु ने कहा, ‘ताजा फल खाने से सेहत को होने वाले फायदे तो पहले से ज्ञात हैं, लेकिन फलों की मिठास के कारण डायबिटीज में इसके फायदे को लेकर स्थिति स्पष्ट नहीं थी।’ उन्होंने कहा कि ताजा नतीजों से डायबिटीज के मरीजों के खानपान में व्यापक बदलाव हो सकेगा।

-आइएएनएस

यह भी पढ़ें : गर्मी के इस मौसम में हो सकता है डायरिया