Move to Jagran APP

Earth Day 2022: पृथ्वी दिवस पर कर रहे हैं स्पीच या निबंध की तैयारी, तो ये आइडियाज़ आएंगे काम

Earth Day 2022 22 अप्रैल को पृथ्वी दिवस मनाया जा रहा है। अगर आप भी इस मौके पर निबंध या भाषण की तैयारी करने की सोच रहे हैं तो आपको बता दें कि पृथ्वी जीवन का सार है इसलिए इस दिवस का महत्व अधिक है।

By Ruhee ParvezEdited By: Published: Thu, 21 Apr 2022 05:30 PM (IST)Updated: Fri, 22 Apr 2022 09:38 AM (IST)
Earth Day 2022: पृथ्वी दिवस पर कर रहे हैं स्पीच या निबंध की तैयारी, तो ये आइडियाज़ आएंगे काम
Earth Day 2022: पृथ्वी दिवस पर निबंध और स्पीच

नई दिल्ली, लाइफस्टाइल डेस्क। Earth Day 2022: अर्थ डे यानी पृथ्वी दिवस हर साल 22 अप्रैल को मनाया जाता है, ताकि पर्यावरण संरक्षण के बारे में जागरूकता फैलाई जा सके और वैश्विक जलवायु संकट को स्वीकार कर सकें। हर गुज़रते साल के साथ, जलवायु खराब होती जा रही है और यह हमारा कर्तव्य है कि हम अपनी प्रकृति को बचाने और संरक्षित करने में मदद करें। पृथ्वी दिवस संगठन के अनुसार, पृथ्वी दिवस 2022 का विषय "हमारे ग्रह में निवेश करें" है।

loksabha election banner

इस वर्ष की थीम साहसिक तरीके से अभिनय चलाने, व्यापक रूप से नवाचार करने और न्यायसंगत तरीके से लागू करने पर केंद्रित है।

यह विशेष दिन लोगों को जागरूक करने के लिए मनाया जाता है कि कैसे वे पृथ्वी को प्रदूषण, ग्लोबल वॉर्मिंग, पानी की कमी और अन्य संकटों से बचाने में एक अहम भूमिका निभा सकते हैं।

इस मौके पर स्कूल और कॉलेजों में भी समारोह का आयोजन किया जाता है, जिसमें बच्चे निबंध लेखन और पेंटिंग कॉम्पीटिशन में भाग लेते हैं। तो अगर आप भी निबंध लेखन या भाषण प्रतियोगिता में भाग लेने जा रहे हैं, तो हम आपके लिए लाए हैं कुछ आइडियाज़ जो आपके काम आ सकते हैं।

पृथ्वी दिवस का इतिहास

साल 1969 में पहली बार विश्व पृथ्वी दिवस मनाने का आइडिया प्रस्तुत किया गया और पहली बार इसे वर्ष 1970 में 22 अप्रैल मनाया गया। यानी पहला अंतर्राष्ट्रीय अर्थ डे 1970 में मनाया गया। इस दिन की शुरुआत का भी एक घटनाक्रम रहा है। 1969 में केलिफोर्निया के पास ही एक बड़ा तेल रिसाव हुआ, इस घटना से परेशान होकर नेल्सन ने राष्ट्रीय मुद्दे के रूप में लोगों को पर्यावरण के प्रति जागरूक करने के लिए प्रयास शुरू किए।

पृथ्वी दिवस पर निबंध या स्पीच के आइडियाज़

  • पृथ्वी दिवस का महत्व
  • अप्रैल में ही पृथ्वी दिवस क्यों मनाया जाता है?
  • पृथ्वी दिवस मनाने के परंपरा कैसे शुरू हुई?
  • पृथ्वी दिवस मनाने का उद्देश्य क्या हैं.
  • वर्ल्ड अर्थ डे पर हर साल थीम क्यों रखी जाती है?
  • पृथ्वी दिवस पर नारे और स्लोगन
  • पेड़ लगाओ पृथ्वी बचाओ निबंध
Picture Courtesy: Freepik

Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.