Move to Jagran APP

Earth Day 2022: इन प्रयासों से कर सकते हैं धरती को बचाने में बहुत बड़ा सहयोग

Earth Day 2022 पर्यावरण के प्रति लोगों को संवदेनशील बनाने और पृथ्वी को संरक्षण देने व दुनिया के समस्त देशों से इस काम में सहयोग व समर्थन हासिल करने के मकसद स हर साल 22 अप्रैल को विश्व पृथ्वी दिवस मनाया जाता है।

By Priyanka SinghEdited By: Published: Fri, 22 Apr 2022 08:18 AM (IST)Updated: Fri, 22 Apr 2022 09:39 AM (IST)
Earth Day 2022: इन प्रयासों से कर सकते हैं धरती को बचाने में बहुत बड़ा सहयोग
Earth Day 2022: संसाधनों के बचाव से होगी धरती की सुरक्षा

नई दिल्ली, लाइफस्टाइल डेस्क, Earth Day 2022: तकरीबन दो दशक पहले भारत के कई राज्यों में अप्रैल माह में अधिकतम तापमान औसतन 32-33 डिग्री तक ही रहता था, जो अब मार्च महीने में ही 40 के पार रहने लगा है। इसका मतलब अगर पृथ्वी का तापमान इसी तरह से बढ़ता रहा तो इसके कई गंभीर परिणाम देखने को मिल सकते हैं। इससे एक और जहां जंगलों में आग लगने की घटनाओं में बढ़ोतरी होगी, वहीं पृथ्वी का करीब 20 से 30 प्रतिशत हिस्सा सूखे की चपेट में आ जाएंगे और लगभग एक चौथाई हिस्सा रेगिस्तान बन जाएगा। जो पृथ्वी पर रह रहे प्राणियों के अस्तित्व को खतरे में डाल सकता है।

loksabha election banner

वेदों- पुराणों में लिखा है कि दुनिया पंच तत्वों यानि धरती, अग्नि, जल, वायु और आकाश से मिलकर बनी है। इसे सस्टेनेबिलिटी के सिद्धांत से जोड़कर देखें तो आप पाएंगे कि पृथ्वी की सुरक्षा संसाधनों को बचाने से ही होगी। वर्ल्ड अर्थ डे पर जानते हैं कि कैसे इन्हें सहेजकर धरती को बचाया जा सकता है।

धरती का सिर्फ 3% पानी ही पीने लायक है तो इसकी महत्वता को समझें और इन चीज़ों पर दें ध्यान

- वॉटर कंजर्वेशन पर ध्यान देना होगा।

- रेन वॉटर हार्वेस्टिंग पर फोकस करना होगा।

- पानी के स्त्रोतों की हिफाजत करनी होगी।

- पानी की बर्बादी रोकनी होगी।

- इंडस्ट्रियल वेस्ट के प्रॉपर ट्रीटमेंट पर ध्यान देना होगा।

- जंगल क कटान को रोकना होगा।

- हर शहर में ग्रीनरी परसेंटेज को फिक्स्ड करना होगा।

- पब्लिक ट्रांसपोर्ट का ज्यादा से ज्यादा इस्तेमाल करें।

- एसी के बजाय फैन और कूलर का प्रयोग करें।

- रीसाइकल्ड प्रोडक्ट्स के यूज़ को बढ़ावा दें।

- किसी खास मौके को पेड़ लगाकर सेलिब्रेट करें।

- बिजली आवश्यकतानुसार ही यूज़ करें। जिस कमरे में कोई नहीं हो वहां लाइट और फैन चालू न छोड़ें।

- ताजा खाना बनाएं और खाएं, फ्रिज पर ज्यादा निर्भर न रहें।

- दिन के समय सनलाइट से काम चलाएं।

- हेल्दी और नेचुरल प्रोडक्ट्स अपनाएं।

Pic credit- freepik


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.