Move to Jagran APP

Earth Day 2020: जानें, कब और क्यों मनाया जाता है पृथ्वी दिवस

अमेरिकी सीनेटर गेलोर्ड नेल्सन (Gaylord Nelson) ने 1970 ई. में पृथ्वी दिवस की स्थापना पर्यावरण शिक्षा के रूप की थी जिसके बाद से पृथ्वी दिवस मनाने की प्रथा शुरू हुई।

By Umanath SinghEdited By: Published: Tue, 21 Apr 2020 04:00 PM (IST)Updated: Tue, 21 Apr 2020 05:50 PM (IST)
Earth Day 2020: जानें, कब और क्यों मनाया जाता है पृथ्वी दिवस
Earth Day 2020: जानें, कब और क्यों मनाया जाता है पृथ्वी दिवस

नई दिल्ली, लाइफस्टाइल डेस्क। Earth Day 2020: हर साल 22 अप्रैल को दुनिया भर में पृथ्वी दिवस मनाया जाता है। इसे पहली बार 1970 में मनाया गया था। इसका मुख्य उद्देश्य पर्यावरण संरक्षण के प्रति लोगों को जागरूक बनाना है। इस साल पृथ्वी दिवस का थीम  “Climate Action,” है। जबकि पिछले साल इसका थीम  “Protect Our Species,” था।

loksabha election banner

इस साल पृथ्वी दिवस के 50 साल पूरे हो रहे हैं

इससे पहले पृथ्वी दिवस दो अलग-अलग दिन मनाया जाता था, जहां 21 मार्च को अंतराष्ट्रीय पृथ्वी दिवस के रूप में मनाया जाता था, जिसे संयुक्त राष्ट्र संघ की मान्यता प्राप्त थी। वहीं, 22 अप्रैल को पृथ्वी दिवस मनाया जाता रहा है, लेकिन 22 अप्रैल को 1970 से दुनिया भर में 192 से अधिक देशों के निवासी एक साथ पृथ्वी दिवस मनाते हैं। इस साल पृथ्वी दिवस के 50 साल पूरे हो रहे हैं।

पृथ्वी दिवस का इतिहास

अमेरिकी सीनेटर गेलोर्ड नेल्सन (Gaylord Nelson) ने 1970 ई. में पृथ्वी दिवस की स्थापना पर्यावरण शिक्षा के रूप की थी, जिसके बाद से पृथ्वी दिवस मनाने की प्रथा शुरू हुई। ऐसा कहा जाता है कि अमेरिका में इस दिन को ट्री डे के रूप में जाना जाता है। वहीं, अमेरिकी सीनेटर गेलोर्ड नेल्सन फादर ऑफ़ अर्थ डे के नाम से जाने जाते हैं। यह दुनिया भर में सबसे बड़ा जन जागरूकता आंदोलन है, जिसमें एक साथ 192 देशों के अरबों की संख्या में नागरिक हिस्सा लेते हैं और पृथ्वी के संरक्षण का संकल्प लेते हैं। इस दिन नॉर्थ पोल में वसंत तो साउथ पोल में शरद मौसम रहता है।

पृथ्वी दिवस क्यों मनाया जाता है

इस दिवस को मनाने का मुख्य उद्देश्य लोगों को पृथ्वी और पर्यावरण के संरक्षण हेतु जागरूक करना है। आधुनिक काल में जिस तरह से मृदा अपरदन हो रहा है, ग्लेशियर पिघल रहे हैं, ग्लोबल वार्मिंग बढ़ रहा है और प्रदूषण फ़ैल रहा है, इनसे पृथ्वी का ह्वास हो रहा है। ऐसी स्थति में पृथ्वी की गुणवत्ता, उर्वरकता और महत्ता को बनाए रखने के लिए हमें पर्यावरण और पृथ्वी को सुरक्षित रखने की जरूरत है। इन महत्वकांक्षी उद्देश्यों को पूरा करने हेतु हर साल 22 अप्रैल पृथ्वी दिवस मनाया जाता है।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.