Colour of the year 2022: पैंटोन द्वारा चुने गए 'वेरी पेरी' शेड को इन तरीकों से करें फैशन और लाइफस्टाइल में शामिल
Colour of the year 2022 इस साल पैंटोन ने वेरी पेरी शेड को चुना है। जो एक बहुत ही यूनीक और खूबसूरत कलर है। इसे मेकअप से लेकर इंटीरियर किसी में भी शामिल कर उसकी रौनक और खूबसूरती को दोगुना किया जा सकता है।
इस साल माइक्रोसॉफ्ट और पैंटोन ने वेरी पेरी को साल 2022 का कलर ऑफ द ईयर चुना है। जो ब्लू और पर्पल रंग के बीच का शेड है। क्रिएटिविटी और इनवेंशन दोनों ही लिहाज से इस रंग को बेहतरीन माना जा रहा है।
पैंटोन द्वारा चुना गया यह कलर इस साल फैशन से लेकर लाइफस्टाइल हर एक जगह देखने को मिलेगा। जैसे- मेकअप और कॉस्मेटिक्स में, इंटीरियर डेकोरेशन में और बाजार में मिलने वाली लगभग हर छोटी-बड़ी सभी चीजों में। और तो और इस रंग के फुटवेयर, नेल पेंट, एक्सेसरीज जैसे- स्कार्फ, बेल्ट, वियरेबल गैजेट्स ये सब आपकी स्टाइलिंग का हिस्सा बन सकते हैं।
मेकअप में
मेकअप में आप अलग-अलग तरीकों से वेरी पेरी शेड को ट्राय कर सकती हैं जैसे- आई शैडो को स्मोकी वेरी पेर कर सकती हैं और इस रंग के ग्लिटर से फिनिशिंग दे सकती हैं। लिप कलर या लिपस्टिक को आप अपने आउटफिट के हिसाब से पेयर कर सकती हैं। सबसे अच्छी बात कि इस शेड को मिक्स करके भी बनाया जा सकता है क्योंकि यह ब्लू और पर्पल के बीच का ही शेड है।
इंटीरियर में
वेरी पेरी कलर आपके घर को एक फ्रेश कलर पॉप और मॉडर्न लुक देगा। आप इस कलर को अपने रग्स, स्टेटमेंट कुशन कवर्स, परदों और कई सजावटी चीज़ों से घर को खूबसूरत लुक दे सकते हैं जैसे- फूलदान, फोटो फ्रेम्स, वॉल हैंगिग्स, पॉटपोरी और बालकनी में मौसमी फूल।
टाइल्स में
वेरी पेरी कलर को आप टाइल्स में भी यूज़ कर सकते हैं। बाथरूम या किचन में इस रंग के टाइल्स मेकओवर के लिए परफेक्ट रहेंगे। मार्केट में कई सारी वैराइटी, शेप, साइज़, डिज़ाइन और पैटर्न के फ्लोर और वॉल टाइल्स अवेलेबल हैं। जिन्हें आप अपनी पसंद के हिसाब से चुन सकते हैं।
बच्चों का रूम डेकोरेशन में
वेरी पेरी कलर है महिलाओं और पुरुषों दोनों के ही लिए है। तो इस कलर से आप बच्चों का रूम भी डेकोरेट कर सकते हैं। इस कलर को किसी न्यूट्रल टोन के साथ कम्बाइंड करें जिससे ये ओवर न लगे।
Pic Credit- freepik