Solar Eclipse 2019 Amazing Pictures: देखें साल के आखिरी सूर्यग्रहण की खूबसूरत तस्वीरें!
Solar Eclipse 2019 Amazing Pictures सालाना सूर्यग्रहण में सबसे खास बात ये रही कि इसे एशिया के तकरीबन हर हिस्से में देखा जा सका। देखें साल के आखिरी सूर्य ग्रहण की खूबसूरत तस्वीरें।
नई दिल्ली, लाइफस्टाइल डेस्क। Solar Eclipse 2019 Amazing Pictures: हमारे ब्रह्मांड में हमेशा से ग्रहण का खास महत्व रहा है। पूरी दुनिया में एक साल में लगभग 5 से 7 सूर्य और चंद्र ग्रहण होते हैं। साल का आखिरी सूर्य ग्रहण आज यानी 26 दिसंबर को सुबह 9:30 बजे दिखाई दिया।
शिमला में यह सूर्य ग्रहण सुबह 8:20 से शुरू हुआ और इसका मध्यांतर 9:32 बजे हुआ। ग्रहण की समाप्ति 10:54 बजे हुई। इस दिन धनु राशि वालों को मानसिक रूप से विशेष ध्यान रखना होगा।
वहीं, अगर आप सूर्य ग्रहण देखना चाहते हैं तो अपनी आंखों को खास ध्यान रखना न भूलें। कभी भी सूर्य ग्रहण के दौरान नंगी आंखों से सूरज की तरफ न देखें। यही नहीं इसको देखने के समय विशेष सावधानी ज़रूर बरतें।
इस बार सूर्य ग्रहण में क्या था खास
2019 के सालाना सूर्यग्रहण में सबसे खास बात ये रही कि इसे एशिया के तकरीबन हर हिस्से में देखा जा सका।
दक्षिणी एशिया के साथ नॉर्थ और वेस्ट ऑस्ट्रेलिया, नॉर्थ और ईस्ट अफ्रीका के हिस्सों में भी देखा गया। नॉर्थ अमेरिका और ब्रिटेन के लोग भी इस सूर्य ग्रहण को देख पाए।
सूर्य ग्रहण की कुछ दिलचस्प बातें
सूर्य ग्रहण कभी भी अकेले नहीं आता। चंद्र ग्रहण के दो हफ्ते पहले या बाद में सूर्य ग्रहण पड़ता है। यानी एकसाथ दो ग्रहण पड़ते हैं। कई बार ऐसा भी होता है जब कि एक ही साथ पर तीन ग्रहण पड़ते हैं।
2019 का सालाना सूर्य ग्रहण इस सीज़न का पहला ग्रहण है। इसके बाद जनवरी 2020 में चंद्रग्रहण पड़ेगा। 10 जनवरी 2020 को चंद्रग्रहण पड़ने वाला है। इसके बाद जून 2020 में सूर्य ग्रहण पड़ेगा। 21 जून 2020 को अगला सूर्य ग्रहण पड़ने वाला है।