Move to Jagran APP

MS Dhoni: मैदान पर फिट रहने के लिए खास अंदाज में बटर चिकन खाते हैं कैप्टन कूल धोनी

MS Dhoni किसी भी क्रम पर आकर बल्लेबाजी करने की कला माही में थी। हालांकि निचले क्रम के बल्लेबाजों के साथ उन्होंने ज्यादा बैटिंग की है। इसके लिए उन्हें बेस्ट फिनिशर भी कहा जाता है। आज पूरी दुनिया धोनी की कॉपी बैटिंग विकेटकीपिंग और मैच जीतने के लिए करते हैं।

By Pravin KumarEdited By: Pravin KumarPublished: Mon, 20 Mar 2023 02:39 PM (IST)Updated: Mon, 20 Mar 2023 02:39 PM (IST)
MS Dhoni: मैदान पर फिट रहने के लिए खास अंदाज में बटर चिकन खाते हैं कैप्टन कूल धोनी
MS Dhoni: मैदान पर फिट रहने के लिए खास अंदाज में बटर चिकन खाते हैं कैप्टन कूल धोनी

दिल्ली, लाइफस्टाइल डेस्क। MS Dhoni: भारतीय क्रिकेट टीम के सबसे सफलतम कप्तान महेंन्द्र सिंह धोनी हमेशा लाइमलाइट में रहते हैं। धोनी की कप्तानी में भारत ने साल 2007 में टी 20 विश्व कप, साल 2011 में विश्व कप और साल 2013 में चैंपियंस ट्रॉफी जीता है। साथ ही उछाल भरी पिच पर विपक्षी टीम को मात देने का सिलसिला धोनी की कप्तानी में प्रारंभ हुआ। धोनी महज सफलतम कप्तान नहीं थे, बल्कि सफल बल्लेबाज और सफल विकेटकीपर भी थे। कई मौके पर उन्होंने बल्लेबाजी के दम पर मैच जिताया है, तो कई मौके पर उनकी विकेटकीपिंग देखने लायक थी। किसी भी क्रम पर आकर बल्लेबाजी करने की कला माही में थी। हालांकि, निचले क्रम के बल्लेबाजों के साथ उन्होंने ज्यादा बैटिंग की है। इसके लिए उन्हें बेस्ट फिनिशर भी कहा जाता है। आज पूरी दुनिया धोनी की कॉपी बैटिंग, विकेटकीपिंग और मैच जीतने (फिनिशर) के लिए करते हैं।

loksabha election banner

ऑन-फील्ड धोनी हमेशा शांत रहते थे। इसके लिए उन्हें कैप्टन कूल भी कहा जाता है। स्टार क्रिकेटर महेंद्र सिंह धोनी अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट को अलविदा कह चुके हैं, लेकिन आज भी लोग आईपीएल में धोनी को खेलते देखते हैं। 40+ (उम्र) क्लब में शामिल होने के बाद भी धोनी पूरी तरह से फिट हैं। विकेट के पीछे और बीच में उनकी दौड़ देखने लायक रहती है। इसके लिए कैप्टन कूल अपनी डाइट और लाइफस्टाइल पर पूरा ध्यान देते हैं। हाल ही में क्रिकेटर रॉबिन उथप्पा ने उनकी डाइट को लेकर चौंकाने वाला खुलासा किया है। उन्होंने एक इंटरव्यू में बताया कि धोनी बटर चिकन लवर हैं। उन्हें बटर चिकन बेहद पसंद हैं और खास अंदाज में धोनी बटर चिकन खाते हैं। आइए, इसके बारे में सबकुछ जानते हैं-

क्रिकेटर रॉबिन उथप्पा ने एक इंटरव्यू में कहा कि उन्हें आईपीएल से पहले धोनी के साथ समय बिताने का ज्यादा मौका नहीं मिला। हालांकि, आईपीएल में उनके (धोनी) के साथ रहा और उन्हें जानने का अवसर मिला। इस दौरान लंच या डिनर के समय धोनी अपने लिए बटर चिकन ऑर्डर करते थे। सामान्यतः नॉन वेज पसंद करने वाले लोग चिकन खाना पसंद करते हैं। धोनी भी चिकन खाना बहुत पसंद करते हैं।

हालांकि, बटर चिकन खाने का अंदाज उनका सबसे अलग है। धोनी चिकन ग्रेवी खाना पसंद करते हैं। चिकन खाते हैं, तो रोटी नहीं खाते हैं। केवल चिकन खाते हैं। वहीं, चिकन न खाने पर केवल ग्रेवी खाते हैं। यह अंदाज उनका सबसे अलग है। धोनी घर का खाना ज्यादा पसंद करते हैं।  इसके अलावा, फिट रहने के लिए धोनी रोजाना एक्सरसाइज करते हैं।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.