Move to Jagran APP

Parenting Tips: इन टिप्स को फॉलो करने से बच्चों का दिमाग होगा तेज, बनेंगे स्मार्ट और इंटेलिजेंट

Parenting Tips बच्चे के मानसिक विकास के लिए उन्हें लिखने की सलाह दें। इससे उनका दिमाग तेज होगा। साथ ही विभिन्न विषयों की जानकारी होगी। आप अपने बच्चे को लिखने की कला सिखा सकते हैं। अपने बच्चे को लेकर आसपास में स्थित म्यूजियम लेकर जाएं।

By Pravin KumarEdited By: Pravin KumarPublished: Wed, 01 Feb 2023 09:53 PM (IST)Updated: Wed, 01 Feb 2023 09:53 PM (IST)
Parenting Tips:  इन टिप्स को फॉलो करने से बच्चों का दिमाग होगा तेज, बनेंगे स्मार्ट और इंटेलिजेंट
Parenting Tips: इन टिप्स को फॉलो करने से बच्चों का दिमाग होगा तेज, बनेंगे स्मार्ट और इंटेलिजेंट

दिल्ली, लाइफस्टाइल डेस्क। Parenting Tips: हर माता पिता की इच्छा होती है कि उनका बच्चा अपनी क्लास में बेहतरीन करें। अव्वल नंबर से एग्जाम में पास हो। तेज और होशियार हो। इसके लिए माता-पिता नाना प्रकार के जतन करते हैं। कई माता-पिता अपने बच्चे पर दबाव देते हैं।वहीं, कई माता-पिता अपने बच्चे को अनुशासन का पाठ पढ़ाते हैं। अगर आप भी अपने बच्चे को इंटेलिजेंट बनाना चाहते हैं, तो ये टिप्स जरूर  फॉलो करें। आइए जानते हैं-

loksabha election banner

लाइब्रेरी ले जाएं

अपने बच्चे को फ्री टाइम में लाइब्रेरी लेकर जाएं। उन्हें विभिन्न प्रकार की किताबों की जानकारी दें। खासकर, महापुरुषों के बारे में उन्हें बताएं। साथ ही महापुरुषों की जीवनी की बायोग्राफी पढ़ने की सलाह दें।

म्यूजियम लेकर जाएं

अपने बच्चे को लेकर आसपास में स्थित म्यूजियम लेकर जाएं। उन्हें इतिहास की जानकारी दें। इसके बच्चों का दिमाग तेज होता है।

माइंड गेम खेलने के लिए दें

बच्चों के मानसिक विकास के लिए उन्हें ब्रेन पजल खेलने की सलाह दें। साथ ही उनके साथ माइंड गेम भी खेलें। इससे बच्चे का दिमाग तेज होता है। खासकर, पजल गेम से माइंड शार्प होता है।

साइंस एक्सपेरिमेंट दें

बच्चों के साथ साइंस एक्सपेरिमेंट करें। इसके लिए ऑनलाइन क्लासेज का सहारा ले सकते हैं। साथ ही साइंस एक्सपेरिमेंट में अपने बच्चे की मदद कर सकते हैं।

शौक के हिसाब से टास्क दें

अगर आप अपने बच्चे का दिमाग तेज करना चाहते हैं, तो उन्हें उनके हिसाब से टास्क दें। खासकर, हॉबीज के अनुसार बच्चों को टास्क देने से दिमाग तेज होता है। साथ ही स्मरण शक्ति भी बढ़ती है।

लेखन करने की सलाह दें

बच्चे के मानसिक विकास के लिए उन्हें लिखने की सलाह दें। इससे उनका दिमाग तेज होगा। साथ ही विभिन्न विषयों की जानकारी होगी। आप अपने बच्चे को लिखने की कला सिखा सकते हैं।

रूटीन फॉलो करने के लिए कहें

जीवन में आगे बढ़ने के लिए अनुशासन जरूरी है। खासकर, स्टूडेंट्स के लिए तो यह बिल्कुल अनिवार्य है। इसके लिए बच्चे को रोजाना वर्कआउट रूटीन बनाने की सलाह दें।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.