Move to Jagran APP

लॉकडाउन में दीपिका बनीं शेफ तो कार्तिक ने बनाया केक, जानें-कैसे गुजर रही है इनकी ज़िंदगी

बॉलीवुड कलाकार भी अपने घरों में बंद हैं। इस मौके पर वे खुद को किचन में व्यस्त रखकर अपने और अपने घरवालों के लिए खाना पका रहे हैं।

By Umanath SinghEdited By: Published: Fri, 24 Apr 2020 05:36 PM (IST)Updated: Fri, 24 Apr 2020 05:36 PM (IST)
लॉकडाउन में दीपिका बनीं शेफ तो कार्तिक ने बनाया केक, जानें-कैसे गुजर रही है इनकी ज़िंदगी
लॉकडाउन में दीपिका बनीं शेफ तो कार्तिक ने बनाया केक, जानें-कैसे गुजर रही है इनकी ज़िंदगी

नई दिल्ली, लाइफस्टाइल डेस्क। कोरोना वायरस महामारी से देश में लॉकडाउन की स्थिति है। इससे लोगों की जीवन शैली ही बदल गई है। पहले लोग अपने काम में व्यस्त रहते थे, लेकिन अब अपने घर के कामों में व्यस्त रहने लगे हैं। आम जनमानस की तरह, बॉलीवुड कलाकार भी अपने घरों में बंद हैं। इस मौके पर वे खुद को किचन में व्यस्त रखकर अपने और अपने घरवालों के लिए खाना पका रहे हैं। इन कलाकारों में दीपिका पादुकोण, कार्तिक आर्यन, करन जौहर और अनुष्का शर्मा शामिल हैं।

loksabha election banner

दीपिका पादुकोण शेफ बनी 

इस बात की जानकारी रणवीर सिंह ने दी है। उन्होंने एक तस्वीर शेयर की है, जिसमें उन्होंने बताया कि दीपिका ने उनके लिए थाई सलाद, टॉम-यम सूप और थाई ग्रीन करी तैयार की थी। इसके साथ ही एक केक भी बनाई थी, जिसे उन्होंने आइसक्रीम और कुछ कुकीज़ के साथ एन्जॉय किया।

कार्तिक लॉकडाउन में अपने शहर गुवाहटी में है

कार्तिक ने भी सोशल मीडिया पर कई तस्वीरें शेयर की हैं, जिनके कैप्शन में उन्होंने लिखा है- सात साल बाद अपने परिवार के साथ बहन का जन्मदिन मनाया। इस मौके पर उन्होंने स्पेशल केक बनाया। कार्तिक आर्यन लॉकडाउन में अपने शहर गुवाहटी में है।

जान्हवी कपूर भी हाथ बंटा रही हैं

लॉकडाउन में जान्हवी कपूर भी किचन में हाथ बंटा रही हैं। इस मौके पर उन्होंने एक वीडियो जारी कर बताया-वह "अपनी बहन ख़ुशी के लिए गाजर का केक बनाई हैं"। इसके लिए जान्हवी ने ख़ुशी से फीडबैक भी मांगा।

करिश्मा कपूर भी शेफ की टोपी पहन रखी हैं 

करिश्मा कपूर ने भी सोशल मीडिया पर अपनी कुछ तस्वीरें शेयर की हैं, जिनमें वह शेफ की टोपी पहन रखी हैं और चॉकलेट केक बना रही हैं। इसके कैप्शन में उन्होंने लिखा है-सोशल डिस्टेंसिंग का यह साधारण सुख है।

अनुष्का शर्मा ने भी बनाया केक 

अनुष्का ने लॉकडाउन में अपने पिता के 59 वें जन्मदिन पर बाहर से केक मंगाने के बजाय घर पर ही तैयार कर ली। उन्होंने तस्वीर शेयर कर कहा कि उनके पिता को यह केक बहुत पसंद है।

सोनम कपूर ने चॉकलेट केक बनाया

इस लिस्ट में सोनम कपूर भी शामिल है। लॉकडाउन में सोनम ने वॉलनट चॉकलेट केक बनाया। कुछ दिनों पहले ही सोनम कपूर ने शाकाहारी खाना ( Vegetarian Dish) भी तैयार की थी।

करण जौहर ने बच्चों के लिए बनाया 

करण जौहर ने सोशल मीडिया इंस्टाग्राम पर यमी केक की तस्वीर शेयर की है, जिसे उन्होंने अपने बच्चों के लिए बनाया था। इस केक के ऊपर कुछ जेम्स लगे हैं। इसके कैप्शन में उन्होंने लिखा है-बच्चों के लिए केक बनाया है।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.