Move to Jagran APP

Biryani Became Favorite Dish:लॉकडाउन के दौरान 5.5 लाख लोगों ने किया बिरयानी का ऑर्डर - सर्वे

Biryani Became Favorite Dishस्विगी ने अपनी StatEATistics report में बताया है कि लॉकडाउन के दौरान लोगों ने खाना राशन और अन्य जरूरी चीजों में सबसे ज्यादा बिरयानी के ऑर्डर आएं।

By Shilpa SrivastavaEdited By: Published: Sat, 25 Jul 2020 03:43 PM (IST)Updated: Sat, 25 Jul 2020 03:43 PM (IST)
Biryani Became Favorite Dish:लॉकडाउन के दौरान 5.5 लाख लोगों ने किया बिरयानी का ऑर्डर - सर्वे
Biryani Became Favorite Dish:लॉकडाउन के दौरान 5.5 लाख लोगों ने किया बिरयानी का ऑर्डर - सर्वे

नई दिल्ली, लाइफस्टाइल डेस्क। कोरोनावायरस के कारण लंबे लॉकडाउन ने लोगों को लंबे समय तक बाहर के पसंदीदा खाने से महरुम कर दिया था। ऐसे खाने के शौकीनों ने लॉकडाउन के दौरान अपनी खाने की आदत को पूरा करने के लिए ऑनलाइन खाना ऑर्डर करके नया रिकॉर्ड कायम किया है। स्विगी ने अपनी StatEATistics report में बताया है कि लॉकडाउन के दौरान लोगों ने खाना, राशन और अन्य जरूरी चीजों में सबसे ज्यादा बिरयानी के ऑर्डर आएं। इस दौरान स्विगी ने 3230 करोड़ किलो प्याज और 560 करोड़ किलो केले की डिलीवरी की है।

prime article banner

खाने के ऑर्डर

लोगों ने लॉकडाउन और अनलॉक के दौरान सबसे ज्यादा चिकन बिरयानी के ऑर्डर दिये। इस दौरान स्विगी को लोगों से 5.5 लाख चिकन बिरयानी के ऑर्डर मिले और इसके बाद सबसे ज्यादा ऑर्डर बटर नान और मसाला डोसा के मिले। बटर नॉन के 3.35 लाख ऑर्डर और मसाला डोसा के लिए 3.31 लाख ऑर्डर प्राप्त हुए।

मिठाई के ऑर्डर

मीठा खाने के शौकीन भी ऑर्डर देने में पीछे नहीं रहे। इस दौरान 129,000 Choco Lava Cake के ऑर्डर मिले और गुलाब जामुन और chic Butterscotch Mousse Cake के ऑर्डर भी बड़ी संख्या में स्विगी को प्राप्त हुए। बर्थडे पार्टी के लिए स्विगी ने करीब 1 लाख 20 हजार केक की डिलीवरी भी की।

सैनिटाइजर और जरूरी सामान

लॉकडाउन के दौरान जरूरी सामानों में स्विगी ने सैनिटाइजर की 73 हजार बोतल और हैंड वाश के साथ 47 हजार फेस मास्क की डिलीवरी भी की।

लॉकडाउन में फेस मास्क के भी ऑर्डर मिले ।

आंकड़ों से पता चला है कि कोरोनावायरस महामारी के बीच 47,000 फेस मास्क के साथ सैनिटाइजर और हैंड वॉश की 73,000 से ज्यादा बोतलें डिलीवर की गई हैं।

रिपोर्ट के अनुसार, तुरंत तैयार होने वाले नूडल्स (Instant Noodles) के लगभग 3,50,000 पैकेट आर्डर किए गए थे। इसके अलावा, स्विगी की ‘होप नॉट हंगर’ पहल ने 10 करोड़ रुपये से ज्यादा जुटाए, जिससे लॉकडाउन के दौरान 30 लाख लोगों को खाना बांटा गया।

                       Written By Shahina Noor


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.