Move to Jagran APP

April Fool's Day 2022: हर साल 1st अप्रैल क्यों ही मनाया जाता है 'फूल्स डे'? क्या है इसकी कहानी!

April Fools Day 2022 अप्रैल फूल्ड डे एक ऐसा दिन है जिसे मनाने में सभी को बड़ा मज़ा आता है। अपने दोस्तों या भाई-बहन को बेवकूफ बनाने में जो मज़ा है वह और कहां? आपने भी बचपन से यह दिन खूब मनाया होगा तो जानिए कैसा हुई इसकी शुरुआत।

By Ruhee ParvezEdited By: Published: Thu, 31 Mar 2022 03:05 PM (IST)Updated: Thu, 31 Mar 2022 03:05 PM (IST)
April Fool's Day 2022: हर साल 1st अप्रैल क्यों ही मनाया जाता है 'फूल्स डे'? क्या है इसकी कहानी!
April Fool's Day 2022: जानें कैसे हुई अप्रैल फूल्स डे की शुरुआत

नई दिल्ली, लाइफस्टाइल डेस्क। April Fool's Day 2022: हर साल एक अप्रैल को 'अप्रैल फूल्स डे' मनाया जाता है। इसे न सिर्फ भारत बल्कि पूरी दुनिया में बड़े मज़े मनाते हैं। यह एक ऐसा दिन है जब आपको अपने दोस्तों, कोलीग्ज़ या फिर भाई-बहनों को बेवकूफ बनाने का मौका मिलता है। अप्रैल फूल्स डे के बारे में सभी जानते हैं, लेकिन यह कम लोग जानते होंगे कि इस दिन की शुरुआत कैसे हुई। तो आइए जानें 'अप्रैल फूल्स डे' के इतिहास के बारे में!

loksabha election banner

'अप्रैल फूल्स डे' का इतिहास

इस दिन की शुरुआत कैसे ही यह साफ नहीं है। हालांकि ,एक थियोरी यह बताती है कि इस दिन की शुरुआत 1582 में हुई, जब फ्रांस जुलियन कैलेंडर से जॉर्जीयन कैलेंडर पर शिफ्ट हुआ। इस दिन को तब मनाया जाने लगा जब पोप ग्रेगरी XIII ने ग्रेगोरियन कैलेंडर पेश किया और पुष्टि की कि नया कैलेंडर एक जनवरी से शुरू होगा। जबकि इससे पहले नए साल को मार्च के आखिर में मनाया जाता था।

नया साल एक अप्रैल को या उसके आसपास मनाया जाता था। यूरोप में कई जगहों पर 25 मार्च के आसपास नए साल की शुरुआत होती थी। हालांकि, नए कैलेंडर के हिसाब से नया साल एक जनवरी को शिफ्ट हो गया, लेकिन यह माना जाता है कि कई लोगों ने भारी बदलाव को स्वीकार करने से इनकार कर दिया। या फिर वे इस बदलाव के बारे में अनजान थे। यही वजह है कि आमतौर पर लोगों ने पारंपरिक कैलेंडर का पालन करने वालों का मज़ाक उड़ाना शुरू कर दिया और इस दिन को इसी रूप में मनाया।

फ्लेमिश कवि एडुआर्ड डी डेने द्वारा 1561 की कविता में एक और संदर्भ का उल्लेख किया गया है, उसमें बताया गया कि एक अमीर आदमी हर साल एक अप्रैल को अपने नौकरों को मूर्खतापूर्ण काम करने के लिए भेजता था।

नीदरलैंड में, अप्रैल फूल दिवस की शुरुआत को अक्सर 1572 में कैप्चर ऑफ ब्रिएल में डच जीत का श्रेय दिया जाता है, जिसमें स्पेनिश ड्यूक अल्वारेज़ डी टोलेडो हार गया था।

इस दिन का महत्व

इस दिन लोग मस्ती करने के लिए एक दूसरे पर प्रैंक्स करते हैं। यह शरारतें नुकसान नहीं पहुंचातीं। यह एक ऐसा दिन है जिसे मनाने के लिए बच्चे खासतौर पर उत्साहित रहते हैं। इस दिन यूक्रेन के ओडेसा शहर में छुट्टी भी मनाई जाती है। लोग एक दूसरे पर प्रैंक कर आखिर में 'अप्रैल फूल्स!!" कहकर चिल्लाते हैं!


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.