विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

घर की चौखट पर बैठने से क्यों मना करती थीं दादी-नानी? इसकी वजह जानकर आप भी रह जाएंगे हैरान

Published: Mon, 29 Jun 2026 05:09 PM (IST)Updated: Tue, 30 Jun 2026 11:55 AM (IST)

घर की चौखट पर बैठने के लिए घर के बड़े मना किया करते थे। उनकी इस बात के पीछे कई कारण छिपे होते थे।

क्यों बड़े चौखट पर बैठने से मना करते थे? (AI Generated Image)

क्यों बड़े चौखट पर बैठने से मना करते थे? (AI Generated Image)

timer icon

समय कम है?

जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

संक्षेप में पढ़ें

लाइफस्टाइल डेस्क, नई दिल्ली। बचपन में चौखट पर बैठने की वजह से घर के बड़े-बुजुर्गों से डांट पड़ती थी। वे कहते थे कि चौखट पर बैठना शुभ नहीं होता। आज भले ही इस बात को लोग अंधविश्वास मान लें, लेकिन बुजुर्गों की इस बात के पीछे कई कारण होते थे, जो समय के लिए जरूरी थे।

जी हां, चौखट पर बैठने की मनाही के पीछे परंपरा के अलावा भी कई व्यवहारिक कारण होते थे। आइए जानें इन्हीं वजहों के बारे में कि क्यों चौखट पर बैठने से मना किया जाता था।  

धार्मिक महत्व

इसके पीछे भगवान विष्णु के नरसिंह अवतार से जुड़ी एक पौराणिक कथा है। इस कहानी में हिरण्यकश्यप को मराने के लिए भगवान विष्णु ने नरसिंह का अवतार लिया था और शाम के समय उसे चौखट पर अपनी जांघों पर रखकर अपने नाखूनों से वध किया था। इस कथा में चौखट एक वध स्थल बनी थी। इसलिए हिंदू धर्म में चौखट पर बैठना अशुभ माना जाता है। 

एक मान्यता यह भी है कि चौखट पर बैठने से मां लक्ष्मी का रास्ता रुकता है और वे घर में प्रवेश नहीं करतीं। इसलिए घर में शुभता और संपन्नता बनाए रखने के लिए भी चौखट पर बैठने से मना किया जाता है। 

हवा का वेंटिलेशन

चौखट पर न बैठने की सलाह के पीछे का साइंटिफिक कारण है कि घर का मुख्य दरवाजा हवा के आने-जाने का रास्ता होता है। चौखट पर बैठने से हवा का फ्लो रुकता है और क्रॉस वेंटिलेशन नहीं हो पाती। इसके कारण घर में ताजी हवा का फ्लो कम हो जाता है।  

कीड़े-मकौड़ों के काटने का खतरा

पुराने समय में आज की तरह पक्के फर्श नहीं हुआ करते थे। जमीन मिट्टी की होती थी और कीड़े-मकौड़े आसानी से आ जाते थे। दरवाजे के पीछे या नीचे जहरीले सांप या बिच्छू भी छिपे की जगह होती थी और घर की चौखट पर बैठने से इनके काटने का खतरा बढ़ जाता था। इसलिए कीड़े और जहरीले जीवों से सुरक्षा के लिए भी चौखट पर बैठने से मना किया जाता था। 

चोट का खतरा 

चौखट घर के अंदर आने-जाने का रास्ता है। ऐसे में वहां बैठने से आने वाले लोगों को ठोकर लग सकती है या कोई गलती से आपके हाथ-पैर पर पड़ सकता है। 

बीमारियों से बचाव

चौखट पर बैठने की मनाही के पीछे एक कारण यह भी है कि बाहर से आने के वाले लोग अपने जूते-चप्पल दरवाजे के पास ही उतारते हैं। ऐसे में धूल-मिट्टी और कीटाणुओं के कारण इन्फेक्शन हो सकता है।