हम 4 O’clock बोलते हैं, लेकिन 4:30 O’clock क्यों नहीं? बहुत दिलचस्प है इसके पीछे की सदियों पुरानी कहानी
हम पूरे घंटे के लिए 'O’clock' का इस्तेमाल करते हैं, लेकिन मिनट वाले समय के लिए नहीं। ऐसा करने के पीछे घड़ी के आविष्कार से जुड़ी कहानी है।

समय बताते समय O'clock बोलने की दिलचस्प कहानी (Picture Courtesy: Freepik)

समय कम है?
जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में
लाइफस्टाइल डेस्क, नई दिल्ली। जब भी हम किसी से समय पूछते हैं और घड़ी में पूरा समय हो रहा होता है, जैसे 4 या 5, तो हम अक्सर कहते हैं, 4 O’clock या 5 O’clock। लेकिन घड़ी में जैसे ही 4:30 या 5:15 होता है, तब हम O’clock का इस्तेमाल नहीं करते, हम सीधे कहते हैं हाफ् पास्ट फोर।
क्या आपने कभी सोचा है कि ऐसा क्यों होता है। क्यों पूरा समय बताने के लिए O’clock का इस्तेमाल किया जाता है, लेकिन पूरे घंटे से कुछ मिनट ज्यादा या कम हो, तो O’clock का इस्तेमाल नहीं किया जाता। आइए जानें इसके पीछे की दिलचस्प वजह।
समय बताने के लिए क्यों कहा जाता है O’clock?
मकैनिकल घड़ियों के इजात से पहले लोग समय देखने के लिए सनडायल या वॉटर डायल का इस्तेमाल करते थे। फिर जब घड़ी का आविष्कार हुआ, तब कई बार सनडायल का समय और मकैनिकल घड़ी का समय एक जैसा नहीं होता था।
इसके पीछे की वजह थी कि सनडायल में मौसम के हिसाब से भी समय में बदलाव आ जाता था, लेकिन मकैनिकल घड़ी हमेशा एक जैसा समय दिखाती थी। हालांकि, घड़ी के आविष्कार के बाद भी लोग काफी समय तक सनडायल आदि का भी इस्तेमा किया करते थे।
ऐसे में अगर कोई समय पूछता, तो उसे ये बताने के लिए कि ये मकैनिकल घड़ी का समय है। टाइम के पीछे Of the clock बोला जाता था। समय के साथ बोलचाल को आसान बनाने के लिए और तेज बनाने के लिए of the clock की जगह O’clock का इस्तेमाल होने लगा। आज भी हम उसी पुरानी आदत के कारण समय बताते समय O’clock का इस्तेमाल करते हैं।
5:15 या 4:30 जैसे समय के साथ O’clock क्यों नहीं बोलते?
इसका जवाब काफी दिलचस्प है। पुराने समय में घड़ी इतनी एडवांस नहीं थी कि लोगों को मिनट का भी पता चल सके। इसलिए घंटे के मिनट के बारे में बात नहीं होती थी। हालांकि, जब समय के साथ मिनट वाली सुई घड़ी में जोड़ी गई, तब तक लोग मकैनिकल घड़ी से समय देखने के आदि हो चुके थे और मिनट के साथ O’clock कहने की जरूरत नहीं पड़ी। घंटे के साथ मिनट बताने के लिए Quarter past, half past, Quarter to जैसे शब्दों का इस्तेमाल किया जाता है।
