Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    सुबह उठते ही पेट का कब्ज करता है परेशान, अपनाएं ये घरेलू नुस्खे- तुरंत मिलेगा आराम!

    Updated: Thu, 06 Feb 2025 11:33 AM (IST)

    सुबह उठते ही पेट का कब्ज करना एक आम समस्या है लेकिन यह समस्या आपके दिनभर के कामों में बाधा उत्पन्न कर सकती है। खासकर सुबह उठकर जब आप चाय पीते हैं तो यह आपके पेट में गैस बढ़ाती है। ऐसे में ग्रीन टी को सेवन आपके लिए काफी फायदेमंद हो सकता है। आजवाइन और नींबू का रस आपके पेट को बहुत जल्दी राहत पहुंचाता है।

    Hero Image
    हेल्दी खाना नहीं खाने से भी पेट की समस्या होती है। ( Pic Courtesy : Freepik)

    लाइफस्टाइल डेस्क, नई दिल्ली। पेट की समस्या लगभग हर किसी को होती है। डेली रूटीन का बिगड़ना और हेल्दी डाइट फॉलो नहीं करना पेट की समस्या को बढ़ा देता है। यही कारण है कि कम उम्र के लोग भी अब कब्ज की बीमारी से घिरने लगे हैं।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    पेट का कब्ज एक ऐसी बीमारी है जिसमें आपका पेट जकड़ा रहता है और वॉशरूम में जाकर आप ठीक से टॉयलेट नहीं कर पाते। इससे पूरे दिन बैचेनी और पेट में दर्द बना रहता है। क्योंकि सुबह उठते ही पेट का कब्ज करना एक आम समस्या है, लेकिन यह समस्या आपके दिनभर के कामों में बाधा उत्पन्न कर सकती है। यहाँ कुछ घरेलू नुस्खे हैं जो आपको इस समस्या से निजात दिला सकते हैं। 

    यह भी पढ़ें : इन सब्जियों को काटकर कभी फ्रिज में न करें Store, बिगड़ सकती है सेहत- याद कर लीजिए नाम

    अजवाइन और नींबू 

    अजवाइन और नींबू के रस को मिलाकर पीने से कब्ज की समस्या दूर हो सकती है। आप सुबह उठकर आजवाइन और नींबू के रस को पानी में घोलकर पी लीजिए। यह आपके पेट को बहुत जल्दी राहत पहुंचाता है। इससे आपके पेट को काफी राहत मिलती है। 

    ग्रीन टी है काफी फायदेमंद 

    ग्रीन टी में एंटीऑक्सीडेंट और फाइबर होते हैं जो कब्ज की समस्या को दूर करने में मदद कर सकते हैं। दूध वाली चाय पेट में एसिडिटी पैदा करती है। खासकर सुबह उठकर जब आप चाय पीते हैं तो यह आपके पेट में गैस बढ़ाती है। ऐसे में ग्रीन टी को सेवन आपके लिए काफी फायदेमंद हो सकता है। 

    इसबगोल

    इसबगोल एक प्राकृतिक लैक्सेटिव है जो कब्ज की समस्या को दूर करने में मदद कर सकता है। इसबगोल को आप थोड़े पानी में घोलकर पी लीजिए। यह बहुत जल्दी एफेक्टिव तरीके से काम करना शुरू करता है। इससे आपका पेट साफ होता है। 

    पपीता है रामबाण 

    पपीता में पपैन नामक एंजाइम होता है जो प्रोटीन को तोड़ने में मदद करता है और कब्ज की समस्या को दूर करता है। रोजाना पपीता खाने से एक फायदा यह होता है कि कब्ज की समस्या से आप पूर्ण रूप से छुटकारा पा सकते हैं। ऐसे में पपीता का सेवन करना बहुत जरूरी है।

    इसके साथ ही व्यायाम करने से कब्ज की समस्या को दूर करने में मदद मिल सकती है। वहीं पर्याप्त पानी पीने से कब्ज की समस्या को दूर करने में मदद मिल सकती है। इन घरेलू नुस्खों को अपनाकर आप कब्ज की समस्या से निजात पा सकते हैं। लेकिन, अगर आपकी समस्या गंभीर है तो आपको डॉक्टर से परामर्श लेना चाहिए।

    Disclaimer: लेख में उल्लेखित सलाह और सुझाव सिर्फ सामान्य सूचना के उद्देश्य के लिए हैं और इन्हें पेशेवर चिकित्सा सलाह के रूप में नहीं लिया जाना चाहिए। कोई भी सवाल या परेशानी हो, तो हमेशा अपने डॉक्टर से सलाह लें।

    यह भी पढ़ें : गुड़ की चाय पीने से भी हो सकती है Diabetes! जानिए चीनी और गुड़ में सेहत के लिए कौन है ज्यादा खतरनाक