विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

नर्सरी से आते ही क्यों मुरझा जाते हैं हरे-भरे पौधे? कहीं आप भी तो नहीं कर रहे पानी और मिट्टी से जुड़ी ये गलती

Published: Tue, 21 Jul 2026 10:45 AM (IST)

कई बार लोग नए पौधे लगाते समय कुछ गलतियां कर देते हैं, जिसके कारण हरा-भरा पौधा भी तुरंत सूखने लगता है।

सूखने लगा है आपका भी हरा-भरा पौधा? (AI Generated Image)

सूखने लगा है आपका भी हरा-भरा पौधा? (AI Generated Image)

timer icon

समय कम है?

जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

संक्षेप में पढ़ें

लाइफस्टाइल डेस्क, नई दिल्ली। अपने घर की बालकनी या बगीचे को खूबसूरत बनाने के लिए हम सभी अपने घरों में पौधे लगाते हैं। हालांकि, कई लोगों की शिकायत होती है कि नए पौधे लगाने के कुछ ही समय बाद वो सूखने लगते हैं। 

अगर आपके पौधों के साथ भी ऐसा ही हो रहा है, तो हो सकता है उनकी देखभाल में आपसे कुछ गलतियां हो रही हैं। आइए जानें किन गलतियों की वजह से पौधा सूखने लग जाता है। 

पानी देने में गड़बड़ी

पौधे सूखने की सबसे बड़ी वजह है उन्हें सही मात्रा में पानी न देना। ज्यागातर लोगों को लगता है कि पौधे को जल्दी बढ़ाने के लिए उन्हें ज्यादा पानी देने की जरूरत होती है, लेकिन इस वजह से पौधे की मिट्टी कीचड़ बनने लगती है और जड़ें सड़ने लगती है। इसके कारण पौधे को ऑक्सीजन नहीं मिल पाता और पौधा सूखने लगता है। 

वहीं पौधे को कम पानी देने की गलती भी पौधे को सुखा देती है। इसलिए हमेशा चेक करें कि गमले की मिट्टी की ऊपरी परत सूखी हो, तभी गमले में पानी दें और ड्रेनेज होल जाम न हो, इस बात का भी ध्यान रखें। 

सही तरीके से रिपॉटिंग न करना

नर्सरी से पौधा लाने के तुरंत बाद उसे नए गमले में लगाना या उसी जड़ों के साथ छेड़छाड़ करना पौधे को शॉक में डाल सकता है। दरअसल, कई बार लोग पौघा लगाते समय नर्सरी की मिट्टी को पूरी तरह झाड़ देते हैं, जिससे कई बार छोटी और बारीक जड़ें भी टूट जाती हैं। इसलिए नर्सरी से पौधा लाने के बाद उसे पुरानी मिट्टी समेत ही नए गमले में लगाएं, ताकि उसकी जड़ों को नुकसान न हो। 

गलत जगह और धूप 

हर पौधे की अलग मात्रा में धूप की जरूरत होती है। इंडोर प्लांट्स को सीधी धूप की जरूरत नहीं होती, जबकि आउटडोर प्लांट्स को अलग-अलग मात्रा में धूप चाहिए होती है। नए पौधे को सीधी चिलचिलाती धूप में न रखें। उसे नए माहौल में सेट होने के लिए 3-4 दिन का समय दें। पौधे को सुबह की धूप में रखें और दोपहर के समय छांव में रख दें, ताकि उसकी नई पत्तियां झुलसें नहीं। इसके बाद आप पौधे को ऐसी जगह रखें, जहां उसे धूप मिल सके।