Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    मानसून में आपके बागीचे की शोभा बढ़ाएंगे ये प्लांट्स, भारी बारिश में भी नहीं होंगे खराब

    Updated: Sat, 20 Jul 2024 11:44 AM (IST)

    अगर आप अपने गार्डन में कुछ नए पौधे उगाने के बारे में सोच रहे हैं लेकिन समझ नहीं आ रहा कि मानसून में किन प्लांट्स को लगाना सही रहेगा तो इस आर्टिकल को जरूर पढ़ें। मानसून में ऐसे पौधों को लगाना चाहिए जो ज्यादा पानी से सड़ें नहीं और उनमें फूल भी आते रहें। आइए जानें मानसून के लिए बेस्ट प्लांट्स के नाम।

    Hero Image
    तेज बारिश में भी खराब नहीं होते ये पौधे (Picture Courtesy: Freepik)

    लाइफस्टाइल डेस्क, नई दिल्ली। Plants for Monsoon: पौधे लगाने का सबसे अच्छा मौसम बरसात का ही होता है। वैसे तो, आप पूरे साल ही पौधे लगा सकते हैं, लेकिन इस मौसम में पौधों को पनपने में देर नहीं लगती और तापमान न तो ज्यादा गर्म होता है न ठंडा, जिससे उन्हें उगने के लिए एक सही तापमान मिलता है। इसकी एक वजह यह भी है कि बारिश का पानी पौधों के लिए कई तरह से फायदेमंद होता है। सबसे पहले तो ये क्लोरीन मुक्त शुद्ध जल होता है, जिसमें नाइट्रोजन की अच्छी मात्रा पाई जाती है, जो पौधों को पोषण देने और बेहतर विकास में मदद करता है।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    इसलिए क्यों न इस मानसून सीजन आप भी अपने गार्डन में कुछ ऐसे पौधे लगाएं, जो इस मौसम में खूब बढ़ें और आपके बागीचे की खूबसूरती बढ़ाएं। आइए जानें कुछ ऐसे पौधों के बारे में, जिनमें बारिश के मौसम में बड़ी तेजी से ग्रोथ होती है और ये तेज बारिश से सड़ते नहीं हैं। इन पौधों से आपका गार्डेन हरा-भरा और खूबसूरत फूलों से महकता हुआ सजा-संवरा नजर आता है। तो आइए जानते हैं ऐसे ही कुछ प्लांट्स के बारे में।

    स्टीविया (शुगर प्लांट)

    स्टीविया प्लांट एक औषधीय प्लांट है, जिसकी पत्तियों का उपयोग डाइबिटीज को कम करने, हड्डियों को मजबूत बनाने, स्किन और किडनी संबंधित बीमारियों को नियंत्रित करने में किया जाता है। इस पौधे को उगाने में मेहनत नहीं लगती और ये मॉनसून में सड़ते भी नहीं हैं।

    (Picture Courtesy: Instagram)

    यह भी पढ़ें: कम देखभाल वाले खूबसूरत Indoor Plants, जिनसे सजा सकते हैं अपना ऑफिस डेस्क

    चम्पा

    लाल, पीला, सफेद और गुलाबी रंगों में खिलने वाले चम्पा के फूल अपने खूबसूरत रंगों से बागीचे की खूबसूरती को बढ़ाते हैं। इन्हें उगाने में ज्यादा मशक्कत नहीं करनी पड़ती और ये बारिश से सड़ते भी नहीं हैं।

    (Picture Courtesy: Freepik)

    चमेली (मोगरा)

    रोजाना पानी की आवश्यकता वाले चमेली के फूल घर में बहुत सुंदर लगते हैं। इसके पौधे अत्यधिक बारिश से नहीं सड़ते, लेकिन पानी की निकासी यानी पानी निकलने की अच्छी व्यवस्था जरूर होनी चाहिए।

    (Picture Courtesy: Freepik)

    मनी प्लांट

    मनी प्लांट भी बारिश में बहुत ही तेजी से बढ़ते हैं। इसे आप पानी या मिट्टी दोनों में ही अपनी मर्जी या सहूलित के हिसाब से उगा सकते हैं।

    (Picture Courtesy: Instagram)

    पुदीना

    मॉनसून में पुदीने की भी अच्छी ग्रोथ होती है और ये मॉनसून के पानी से सड़ते भी नहीं हैं।

    (Picture Courtesy: Freepik)

    गुड़हल

    लाल, गुलाबी, नारंगी और पीले रंगों वाले गुड़हल प्लांट भी बरसात के मौसम में बहुत तेजी से बढ़ते हैं और इनमें फूल भी काफी मात्रा में उगते हैं।

    (Picture Courtesy: Freepik)

    बालसम

    पूरे साल उगाया जा सकने वाला बालसम प्लांट की मिट्टी को अधिक नमी की जरूरत होती है, इसलिए ये मॉनसून में तेजी से बढ़ता है। इसके फूल लाल, गुलाबी, सफेद और हल्के बैंगनी रंग के होते हैं।

    (Picture Courtesy: Instagram)

    यह भी पढ़ें: बरसात के मौसम में नहीं होगा तुलसी को जरा भी नुकसान, बस इन 4 तरीकों से करें इस पौधे की देखभाल