बप्पा के स्वागत में नहीं खर्च करने पड़ेंगे हजारों रुपये, घर की पुरानी चीजों से सजाएं छोटा सा ईको फ्रेंडली पंडाल
रंग-बिरंगे दुपट्टों से फेयरी लाइट्स तक, इन तरीकों से घर पर ही बप्पा का छोटा सा पंडाल बनाया जा सकता है।

घर की चीजों से सजाएं बप्पा का पंडाल (Image Source: AI Generated)

समय कम है?
जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में
लाइफस्टाइल डेस्क, नई दिल्ली। गणेश चतुर्थी आते ही हाट-बाजारों में रौनक आ जाती है, पर डेकोरेशन से जुड़ी चीजों के बढ़ते दाम बप्पा के स्वागत का बजट बिगाड़ सकते हैं। अगर आप भी इन्हीं तैयारियों में जुटे हुए हैं और किफायती तरीके से घर में बप्पा का छोटा सा पंडाल सजाना चाहते हैं, तो चलिए आपको इसके लिए कुछ तरीके बताते हैं।
इनडोर पौधों का ईको फ्रेंडली पंडाल
मनी प्लांट, स्नेक प्लांट या लताओं वाले पौधों का पंडाल बनाने के लिए इस्तेमाल करें। इसके लिए एक लकड़ी की चौकी पर पीछे गत्ते पर पेपर चिपकाकर उसपर डिजाइन बना दें। फिर उसे चौकी के पीछे लगाकर उसपर मनी प्लांट से पीछे डेकोरेट करें और साथ ही दूसरे इनडोर प्लांट्स जैसे- स्नेक प्लांट, स्पाइडर प्लांट, ZZ प्लांट लगाकर सजायें। आप चाहें तो इन पौधों पर फेयरी लाइट्स लगाकर भी लगा सकते हैं।
पुराने एथनिक दुपट्टे से बैक ड्रॉप बनाएं
अगर पौधों से डेकोरेशन नहीं करना चाहते तो एक तरीका साड़ी और दुपट्टे भी हैं। हेवी एथनिक दुपट्टों और साड़ियों की मदद से बैकड्रॉप बनाएं। 2-3 दुपट्टे या अलग-अलग पुरानी साड़ियों के टुकड़ों को कंट्रास्ट में जोड़ दें। फिर इनकी प्लेट्स बनाकर पीछे लगाएं। साथ में फेयरी लाइट्स की एक लड़ी भी लगाएं।
रंग-बिरंगे पेपर से फूल और झालर
बाजार से असली फूलों को खरीदने के बजाय या तो नकली फूल ले आएं और या फिर ये फूल पेपर से ही बना लें। इन कलरफुल पेपर की मदद से फूल, पत्तियां और छोटी-छोटी झालर बनाएं और इन्हें पंडाल के चारों तरफ लगाएं। घर में कोई पुराना गिफ्ट रैप हो तो उससे भी ये फूल बनाए जा सकते हैं।
कार्ड बोर्ड का छोटा मंदिर
सबसे पहले मजबूत गत्ते वाला पुराना कार्ड बोर्ड लें। फिर इसे अपने मनचाहे आकार और डिजाइन में काटकर अपनी पसंद का कोई पेपर चिपका दें। इसके बाद सजावट के लिए गोटा-पत्ती या मोतियों की लड़ी का इस्तेमाल करना है। पेपर की जगह किसी रंगीन डिजाइन वाले कपड़े का इस्तेमाल भी किया जा सकता है।
फेयरी लाइट्स की सजावट
एकदम सादा पांडाल बनाना चाहते हैं तो कुछ भी जरूरी है, सिर्फ फेयरी लाइट्स लगाकर पीछे का बैक ग्राउंड बनाएं। एक चौकी पर लाल कलर का कपड़ा बिछाकर बप्पा को विराजमान करें। अगर चाहें तो बैकग्राउंड पर बस एक दुपट्टा ड्रेप बनाकर लगा दें और फिर उसपर लाइट्स लगाएं।
