विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

घर में लगा 'मनी प्लांट' बढ़ा रहा है मच्छरों की तादाद? तो हो सकता है कर रहे हैं ये गलतियां, तुरंत करें सुधार

By Meenakshi NaiduEdited By: Swati Sharma
Published: Thu, 17 Sep 2026 06:00 AM (IST)

मनी प्लांट खुद कीड़े या मच्छर नहीं बढ़ाता, बल्कि गलत देखभाल के कारण ये समस्या आती है।

मनी प्लांट के पास मंडरा रहे हैं मच्छर और कीड़े? (AI Generated Image)

मनी प्लांट के पास मंडरा रहे हैं मच्छर और कीड़े? (AI Generated Image)

timer icon

समय कम है?

जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

संक्षेप में पढ़ें

लाइफस्टाइल डेस्क, नई दिल्ली। आजकल घर को सुंदर और माहौल पॉजिटिव बनाने के लिए मनी प्लांट लगभग हर घर में लगाया जाता है। यह न सिर्फ देखने में अट्रैक्टिव होता है, बल्कि वास्तु के नजरिए से भी अच्छा माना जाता है, लेकिन कई लोग यह सोचकर परेशान हो जाते हैं कि कहीं मनी प्लांट घर में कीड़े या मच्छर तो नहीं बढ़ाता? 

सच्चाई ये है कि मनी प्लांट कीड़े या मच्छरों को आकर्षित नहीं करता, बल्कि उसकी देखभाल ठीक से न होने या कुछ गलतियों के कारण कीड़े आने लगते हैं। आइए जानें इस बारे में। 

क्यों मनी प्लांट के पास मच्छर या कीड़े आते हैं?

मनी प्लांट एक लो-मेंटेनेंस पौधा है, लेकिन अगर इसकी देखभाल सही तरीके से न की जाए, तो इसकी मिट्टी में नमी ज्यादा होने लगती है। ऐसी स्थिति में फंगस, मच्छर, चींटियां या छोटे-छोटे कीड़े पनप सकते हैं। खासकर जब पानी ज्यादा दिया जाए या गमले में पानी जमा हो जाए, तब यह समस्या बढ़ जाती है।

कीड़ों से बचने के असरदार उपाय

  • संतुलित मात्रा में पानी दें- मनी प्लांट को रोज पानी देने की जरूरत नहीं होती। जब मिट्टी सूखी लगे तभी पानी दें। ज्यादा पानी देने से मिट्टी गीली रहती है, जो कीड़ों को आकर्षित करती है।
  • ड्रेनेज सिस्टम सही रखें- गमले में नीचे छेद होना बहुत जरूरी है जिससे एक्स्ट्रा पानी बाहर निकल सके। पानी जमा होने से जड़ों में सड़न और कीड़ों की समस्या बढ़ती है।
  • पौधे के आसपास सफाई रखें- गिरे हुए पत्ते, सूखी टहनियां और गंदगी को नियमित साफ करें। ये चीजें कीड़ों के पनपने के लिए अनुकूल वातावरण बनाती हैं।
  • नीम ऑयल का इस्तेमाल करें- नीम का तेल एक प्राकृतिक कीटनाशक है। इसे पानी में मिलाकर हफ्ते में 1-2 बार स्प्रे करने से कीड़े दूर रहते हैं और पौधा भी सुरक्षित रहता है।
  • पर्याप्त धूप और हवा दें- मनी प्लांट को ऐसी जगह रखें जहां हल्की धूप और हवा आती रहे। इससे नमी कम होगी और कीड़ों के पनपने की संभावना घटेगी।
  • पत्तों की नियमित सफाई करें- पत्तों पर धूल जमा होने से कीड़े जल्दी लग सकते हैं। हफ्ते में एक बार गीले कपड़े से पत्तों को साफ करें, इससे पौधा भी ताजा दिखेगा।
  • मिट्टी को समय-समय पर बदलें- पुरानी मिट्टी में बैक्टीरिया और कीड़े पनप सकते हैं। हर 5-6 महीने में मिट्टी बदलने से पौधा स्वस्थ रहता है।
  • घरेलू स्प्रे बनाएं और इस्तेमाल करें- लहसुन, साबुन का पानी या सिरके का हल्का स्प्रे भी कीड़ों को दूर रखने में मदद करता है। ये उपाय सुरक्षित और आसान हैं।