Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    Mosquito Repellent Plants: दुम दबाकर भागेंगे मच्छर, अगर घर पर लगाएंगे ये 7 पौधे

    Updated: Mon, 06 May 2024 01:06 PM (IST)

    शाम होते ही मच्छर न जाने घर किन-किन कोनों से बाहर निकलने लगते हैं। इनके काटने की वजह से कितनी बीमारियों का खतरा रहता है यह तो आप जानते ही हैं। इसलिए इन्हें घर से बाहर भगाना बहुत जरूरी है। आपकी परेशानी को दूर करने के लिए हम कुछ ऐसे पौधों के बारे में बताने वाले हैं जो प्राकृतिक Mosquito Repellent के रूप में मदद कर सकते हैं।

    Hero Image
    लगाएं ये खुशबूदार पौधे, तो घर छोड़कर भाग जाएंगे मच्छर

    लाइफस्टाइल डेस्क, नई दिल्ली। Mosquito Repellent Plants: गर्मियों और बरसात के मौसम में मच्छरों का आतंक चरम सीमा पर होता है। शाम होते ही, वे आपके अपने छिपे हुए ठिकानों से बाहर निकलकर, आपको काटना शुरू कर देते हैं। मच्छर कई खतरनाक बीमारियों, जैसे डेंगू, मलेरिया आदि के वेक्टर होते हैं। इसलिए इनका काटना कई बार जानलेवा भी साबित हो सकता है। इसलिए मच्छरों को अपने घर से कैसे दूर रखा जाए, यह चिंता हम सभी को रहती है।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    हालांकि, मच्छरों को भगाने के लिए या मारने के लिए मार्केट में कई तरह के प्रोडक्ट्स मिलते हैं (Mosquito Repellents) , जिनकी मदद से आसानी से इनका खातमा किया जाने का दावा किया जाता है, लेकिन वे सभी चीजें इतनी प्रभावी नहीं होती हैं। कई बार इन चीजों से निकलने वाले धुएं से आपके स्वास्थय को भी नुकसान हो सकता है। इसलिए हम आपको कुछ ऐसे पौधों के बारे में बताने वाले हैं, जिनकी खुशबू आपको जितनी पसंद आएगी, मच्छरों को उतनी ही खराब लगेगी और वे आपके घर से रफूचक्कर हो जाएंगे। आइए जानें किन पौधों की मदद से मच्छरों को भगाने में मदद (Plants to repell mosquitoes) मिल सकती है।

    गेंदा

    नारंगी और पीले फूलों वाला यह पौधा बहुत ही खूबसूरत होता है, जो आपकी बाल्कनी की खूबसूरती में चार चांद लगाता है। इसकी खुशबू काफी अच्छी होती है, लेकिन मच्छरों और अन्य उड़ने वाले कीड़ों को बिल्कुल पसंद नहीं आती और उन्हें दूर भगाने में सहायक होती है। मच्छरों को भगाने के लिए गेंदे के पौधे लगाना काफी मददगार साबित हो सकता है।

    mosquito repellent plants

    लैवेंडर

    मच्छरों को दूर भगाने के लिए मार्केट में मिलने वाले प्रॉडक्ट Mosquito Repellent में लैवेंडर ऑयल का इस्तेमाल भी किया जाता है। ऐसे में इसका पौधा अगर आप घर में लगाएंगे, तो इसकी खुशबू से मच्छरों को भगाने में काफी मदद मिलेगी और वे आसानी से भाग जाएंगे। साथ ही, लैवेंडर की खुशबू से आपको नींद भी अच्छी आएगी

    mosquito repellent plants

    यह भी पढ़ें: बढ़ते तापमान में घर की बालकनी पर लगाएं खस का पर्दा, ए.सी. से भी ज्यादा ठंडा रहेगा घर

    लहसुन का पौधा

    कच्चे लहसुन की गंध मच्छरों को बिल्कुल पसंद नहीं आती है। इसलिए घर में इसका पौधा लगाने से मच्छर इसके आस-पास भी नहीं भटकते और आपके घर से इनता आतंक खत्म हो जाएगा।

    रोजमेरी

    रोजमेरी के पौधे को एक प्राकृतिक मॉस्किटो रिपेलेंट (Mosquito Repellent) कहा जाता है, जिनसे मच्छर दूर भागते हैं। नीले फूलों वाले इस खूबसूरत पौधे की खासियत यह है कि ये गर्मी के मौसम में पनपते हैं और इन्हें पनपने के लिए ठंडी और सूखी जगह की जरूरत होती है। इसलिए मच्छरों को दूर रखने में ये पौधे आपकी मदद कर सकते हैं।

    तुलसी

    औषधीय गुणों से भरपूर तुलसी के पौधे की महक मच्छरों को बिल्कुल पसन्द नहीं आतीं। इसके अलावा, तुलसी की महक अन्य उड़ने वाले छोटे छोटे कीड़ों को भी दूर भगाती है। इसलिए घर में तुलसी का पौधा लगाना काफी फायदेमंद साबित हो सकता है।

    mosquito repellent plants

    कैटनिप

    इस प्लांट का इस्तेमाल आयुर्वेदिक औषधियों में भी किया जाता है। इसके साथ ही, हर मौसम में पनपने वाले इस पौधे की महक मच्छरों को दूर भगाती है। इसलिए सफेद फूलों वाले इस पौधे को अपने बाल्कनी या गार्डेन में जरूर लगाएं।

    हॉर्समिंट

    सिट्रोनेला जैसी खुशबू वाला हॉर्समिंट के पौधे गर्म मौसम में उगते हैं और इनका उपयोग कई तरह की दवाएं बनाने में भी किया जाता है। मच्छर इसकी महक से कोसों दूर रहते हैं। इसलिए इसे भी आप अपने घर में लगा सकते हैं।

    mosquito repellent plants

    यह भी पढ़ें: नारियल के छिलकों से घर में बना लें ऑर्गेनिक खाद, खिल उठेंगे आपके गार्डन के पेड़-पौधे

    Picture Courtesy: Freepik