विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

रुक गई है जेड प्लांट की ग्रोथ और झड़ रही हैं पत्तियां? पौधे को हरा-भरा बनाने के लिए अपनाएं ये ट्रिक्स

Published: Fri, 19 Jun 2026 06:17 PM (IST)

जेड प्लांट की ग्रोथ को बढ़ावा देने के लिए सही देखभाल जरूरी है। देखभाल में लापरवाही के कारण पौधे की ग्रोथ रुक जाती है।

रुक गई है जेड प्लांट की ग्रोथ? (AI Generated Image)

रुक गई है जेड प्लांट की ग्रोथ? (AI Generated Image)

timer icon

समय कम है?

जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

संक्षेप में पढ़ें

लाइफस्टाइल डेस्क, नई दिल्ली। जेड प्लांट एक बेहद खूबसूरत पौधा है, जिससे जुड़ी मान्यता है कि यह घर में सुख-समृद्धि और पॉजिटिव एनर्जी लेकर आता है। इसलिए लोग बड़े शौक से ये पौधा लगाते हैं। हालांकि, कई लोगों की शिकायत होती है कि उनका जेड प्लांट बढ़ नहीं रहा है या उसकी पत्तियां गिरने लगी हैं।

अगर आपके जेड प्लांट के साथ भी यह समस्या है कि वह बढ़ना बंद हो गया है, तो निराश होने की जरूरत नहीं है। जेड प्लांट एक सक्यूलेंट प्लांट है, जिसकी जरूरतें आपके बाकी सामान्य पौधों से थोड़ी अलग होती है। कुछ आसान और असरदार तरीकों से आप अपने पौधे को फिर से हरा-भरा और घना बना सकते हैं। 

धूप की कमी दूर करें 

जेड प्लांट को फलने-फूलने के लिए धूप की काफी जरूरत होती है। अगर आपने इसे घर के किसी कोने में रखा है, जहां इसे धूप नहीं मिल रही है, तो इसकी ग्रोथ रुक जाएगी। इसलिए अपने जेड प्लांट को रोज कम से कम 4-5 घंटे धूप में रखें। 

पानी देने का सही नियम

जेड प्लांट एक सक्यूलेंट है, इसलिए इसे बहुत ज्यादा पानी की जरूरत होती है। ज्यादातर लोग इस बात का ध्यान नहीं रखते और पौधे को बहुत सारा पानी दे देते हैं। इसके कारण पौधे की जड़ों को नुकसान होता है और ग्रोथ पूरी तरह रुक जाती है। इसलिए अपने पौधे को पानी तभी दें, जब गमले की ऊपरी मिट्टी पूरी तरह से सूखी दिखाई दे। 

सही मिट्टी और गमला

अगर गमले की मिट्टी सख्त है या उसमें पानी रुका रहता है, तो पौधे की जड़ें सड़ने लगती हैं। जड़ों के खराब होने से पौधे की ग्रोथ पूरी तरह थम जाती है। जेड प्लांट के लिए हमेशा वेल-ड्रेंड सॉइल मिक्स का इस्तेमाल करें। इसके लिए सामान्य मिट्टी में रेत और कोकोपीट मिलाएं। साथ ही, देखें कि गमले के नीचे पानी निकलने के लिए छेद जरूर हो

प्रूनिंगहै जरूरी

पौधे की सही ग्रोथ के लिए प्रूनिंग काफी जरूरी है। प्रूनिंग करने से पौधे को सही एनर्जी मिलती है और नई शाखाएं निकलती हैं। इसलिए समय-समय पर प्लांट के ऊपर की टहनियों को ट्रिम करें। इन ट्रिम की हुई टहनियों से आप नए पौधे उगा सकते हैं।

सही खाद का इस्तेमाल

सही ग्रोथ के लिए जेड प्लांट को सही पोषण की जरूरत होती है। पोषण की कमी के कारण भी इसकी ग्रोथ धीमी हो जाती है। इसलिए महीने में एक बार ऑर्गेनिक खाद, जैसे वर्मीकम्पोस्ट या लिक्विड फर्टिलाइजर डालें। 

इस बात का ध्यान रखें कि जेड प्लांट नेचुरली धीमी गति से बढ़ने वाला पौधा है। इसलिए जल्दबाजी में ज्यादा खाद देने की गलती न करें।