विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

धोने के बाद पापड़ जैसा अकड़ जाता है तौलिया? ज्यादा डिटर्जेंट नहीं, आपकी ये 3 गलतियां बिगाड़ रही हैं काम

Published: Wed, 23 Sep 2026 06:18 PM (IST)

क्या आपके मन में भी सवाल खड़ा होता है कि धोने के बाद  तौलिया अचानक सूखकर एकदम पापड़ जैसा कड़क और चुभने वाला कैसे हो जाता है?

तौलिया धोने का यह तरीका कर रहा है उसे खराब! (Image Source: AI-Generated)

तौलिया धोने का यह तरीका कर रहा है उसे खराब! (Image Source: AI-Generated)

timer icon

समय कम है?

जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

संक्षेप में पढ़ें

लाइफस्टाइल डेस्क, नई दिल्ली। क्या आपके साथ भी ऐसा होता है कि नहाने के बाद जब आप अपना तौलिया इस्तेमाल करते हैं, तो वह रुई जैसा मुलायम होने के बजाय पापड़ जैसा कड़क और खुरदरा महसूस होता है?

हम अक्सर सोचते हैं कि शायद हमने वाशिंग मशीन में डिटर्जेंट ज्यादा डाल दिया है, लेकिन असल में अनजाने में हम कुछ ऐसी आम गलतियां कर रहे हैं जो हमारे तौलियों की कोमलता छीन रही हैं। आइए जानते हैं उन 3 गलतियों के बारे में, जिन्हें सुधारकर आप अपने तौलियों को फिर से एकदम मुलायम बना सकते हैं।

फैब्रिक सॉफ्टनर का इस्तेमाल

आपको यह जानकर शायद हैरानी होगी, लेकिन तौलियों को खुशबूदार और मुलायम बनाने के लिए आप जिस फैब्रिक सॉफ्टनर का इस्तेमाल करते हैं, वही असली मुजरिम है। सॉफ्टनर में मौजूद केमिकल तौलिये के रेशों पर वैक्स जैसी एक परत बना देते हैं। इस वजह से तौलिया पानी सोखना बंद कर देता है और सूखने के बाद एकदम कड़क हो जाता है। सॉफ्टनर की जगह आप कपड़े धोते समय आधा कप सफेद सिरका डाल सकते हैं, यह तौलियों को नेचुरली मुलायम रखता है।

वॉशिंग मशीन को ठसाठस भरना

जल्दी कपड़े धोने के चक्कर में हम अक्सर वॉशिंग मशीन को कपड़ों और तौलियों से ऊपर तक भर देते हैं। तौलियों को अच्छे से धुलने और खंगालने के लिए मशीन में काफी जगह चाहिए होती है। अगर मशीन में जगह नहीं होगी, तो तौलियों के अंदर फंसा मैल और डिटर्जेंट पूरी तरह बाहर नहीं निकल पाएगा। रेशों में फंसा यही बचा हुआ डिटर्जेंट सूखने के बाद तौलिये को पापड़ की तरह अकड़ा देता है।

तेज धूप में बहुत देर तक सुखाना

धूप में कपड़े सुखाना अच्छी बात है, क्योंकि इससे कीटाणु मर जाते हैं। हालांकि, तौलियों को घंटों तक तेज चिलचिलाती धूप में छोड़ने से उनके रेशे अपनी प्राकृतिक नमी खो देते हैं और कड़क हो जाते हैं। यही कारण है कि धूप से उतारने के बाद आपका तौलिया एकदम सख्त हो जाता है। तौलियों को हमेशा हल्की धूप या हवादार जगह पर सुखाएं।

यह भी पढ़ें- बिना ड्राई क्लीन भी चमक सकती हैं महंगी भारी सिल्क की साड़ियां, घर पर धोते समय अपनाएं ये स्मार्ट हैक्स

यह भी पढ़ें- किचन का चिपचिपा एग्जॉस्ट फैन साफ करने में छूटते हैं पसीने? इस आसान तरीके से हटाएं हफ्तों पुरानी चिकनाई