Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    Diwali 2024: भागदौड़ के चलते नहीं कर पाई हैं घर की सजावट, तो इन Quick Ideas से वर्किंग वुमन सजाएं अपना आशियाना

    Updated: Sat, 26 Oct 2024 08:21 PM (IST)

    कुछ ही दिनों में रोशनी का पर्व (Diwali 2024) आने वाला है। हर साल धूमधाम से दीपावली मनाई जाती है। इस दिन मां लक्ष्मी के स्वागत के लिए लोग महीनों से तैयारियां करने लगते हैं। अगर आप एक वर्किंग वुमन हैं और काम के चलते घर को डेकोरेट नहीं कर पाई हैं तो इन ईजी आइडियाज (home decor ideas for diwali) से घर सजा सकती हैं।

    Hero Image
    इन ईजी तरीकों से सजाएं अपना घर (Picture Credit- Freepik)

    लाइफस्टाइल डेस्क, नई दिल्ली। देश का हर कोना इस समय रोशनी से जगमगाता नजर आ रहा है। साल का यह समय बेहद खास होता है, क्योंकि इस दौरान दीवाली (Diwali 2024) का पर्व मनाया जाता है। यह हिंदू धर्म के सबसे बड़े पर्वों में से एक है, जिसे हर साल कार्तिक महीने की अमावस्या पर मनाया जाता है। इस दौरान लोग कई तरह की तैयारी करते हैं। अलग-अलग तरह के पकवान बनाने के साथ ही घरों को भी सजाया जाता है। ऐसा माना जाता है कि दीपावली के दिन मां लक्ष्मी धरती पर अपने भक्तों पर कृपा बरसाने आती हैं। ऐसे में उनके स्वागत के लिए लोग घरों को बेहद खूबसूरती से सजाते हैं।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    दीवाली आने में अब कुछ ही दिन बाकी हैं। ऐसे में अगर ऑफिस के कामकाज की वजह से आप अपने घर को सजाने में ज्यादा समय नहीं दे पाए हैं, तो कुछ ईजी और क्विक आइडियाज (home decor ideas for diwali) की मदद से आसानी से अपने घर को सजा सकते हैं। आइए जानते हैं कैसे कम समय में खूबसूरती से सजाएं अपना आशियाना-

    यह भी पढ़ें-  दिवाली की सफाई के नाम पर फूल रहे हैं हाथ-पैर, तो 7 टिप्स से कम मेहनत में चमकाएं अपना आशियाना

    रंगोली आर्ट

    रंगोली का दीवाली पर खास महत्व होता है। घर की चौखट, मंदिर के द्वार या आंगन को कलरफुल रंगोली आर्ट से सजाएं। आजकल मार्केट में रंगोली के कलर आसानी से उपलब्ध हो जाते हैं। अगर आपके पास ये नहीं हैं, तो फूलों की रंगोली बनाएं। सीढ़ी के किनारों पर बॉर्डर रंगोली बनाएं। पूरे घर की रौनक बढ़ जाएगी। मंडला आर्ट या फिर सामान्य फूल पत्ती की डिजाइन बना सकते हैं।

    बैकड्रॉप

    मंदिर के पीछे की दीवार को सजाएं। फूलों की लड़ी, दुपट्टे ड्रेप या फिर रंगीन पतंगी कागज के टुकड़ों से एक खूबसूरत का बैकड्रॉप सजाएं। आजकल ऑनलाइन स्टिकर भी आते हैं, जिन्हें आसानी से चिपकाया जा सकता है। चाहें तो मां लक्ष्मी की एक बड़ी फोटो भी लगा सकते हैं।

    फूलों की सजावट करें

    फूलों की रंगोली बनाने के साथ फूलों को सीढ़ी की रेलिंग पर लपेट दें। मुख्य द्वार के दरवाजे के ऊपर फूलों की माला सजाते हुए लटकाएं, मंदिर को चारों तरफ से फूलों से सजाएं और कुछ फूल खास गुलाब की पंखुड़ियां तोड़ कर पानी भरे एक सुंदर कटोरे में डाल दें। इस कटोरे को घर के किसी सुंदर कोने में रखें, जहां चलते-फिरते हर समय इस पर नजर पड़े।

    लाइटिंग करें

    दीवाली को रोशनी का पर्व कहा जाता है। ऐसे में इस दौरान अपने घर को रोशन करने के लिए आप छत और बालकनी में लाइटिंग लगा सकते हैं। आप मंदिर को मिर्ची लाइट या एलईडी स्ट्रिप लाइट से सजाएं। ये लाइट हॉल या अपने कमरों में भी लगा सकते हैं, जिससे फेस्टिव सीजन का अहसास हो।

    यह भी पढ़ें-  इस Diwali घर की शोभा बढ़ाने के लिए लगाएं मां लक्ष्मी का पसंदीदा पौधा, सालभर बना रहेगा हरा-भरा