विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

क्या आप सच में मैच्योर हैं या सिर्फ आपकी उम्र बढ़ी है? 5 संकेत बताएंगे आप इमोशनली कितने समझदार हैं

Published: Mon, 11 May 2026 06:35 PM (GMT+05:30)

इमोशनल मैच्योरिटी जीवन में आगे बढ़ने और विकास के लिए काफी जरूरी है। इमोशनली मैच्योर व्यक्ति में कुछ खास लक्षण होते हैं।

News Article Hero Image
timer icon

समय कम है?

जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

संक्षेप में पढ़ें

लाइफस्टाइल डेस्क, नई दिल्ली। जिंदगी की मुश्किलों का डटकर सामना करने और हर कदम पर आगे बढ़ने के लिए सिर्फ उम्र का बढ़ना काफी नहीं है, बल्कि इमोशनल मैच्योरिटी का होना सबसे जरूरी है। यही वजह है कि कुछ लोग कम उम्र में ही बेहद सुलझे हुए होते हैं, जबकि कुछ उम्रदराज होकर भी छोटी-छोटी बातों पर भावनाओं में बह जाते हैं। 

अक्सर लोग सोचते हैं कि मैच्योर होने का मतलब है कभी गुस्सा न करना या दुख न जताना, लेकिन इसका असलीअपनी भावनाओं को गहराई से समझना और मुश्किल परिस्थितियों में खुद पर काबू रखना है। क्या आप भी खुद को इमोशनली मैच्योर मानते हैं? आइए जानते हैं वो 5 खास संकेत, जो बताएंगे कि आप इमोशनली कितने मैच्योर हैं।

रिएक्शन देने से पहले सोचते हैं 

इमोशनल मैच्योरिटी का सबसे बड़ा लक्षण है रिएक्ट करने के बजाय रिस्पोंड करना। जब कोई आपकी आलोचना करता है या आपके साथ बदतमीजी करता है, तो क्या आप तुरंत गुस्से में चिल्लाने लगते हैं? एक मैच्योर व्यक्ति अपनी भावनाओं को हावी नहीं होने देता। वह स्थिति को आंकने के लिए एक पल का समय लेता है। वह जानता है कि गुस्से में कही गई बातें केवल स्थिति को बिगाड़ती हैं।

Emotional Maturity

(AI Generated Image)

अपनी गलतियों की जिम्मेदारी लेते हैं 

इममैच्योर लोग अपनी असफलताओं के लिए हमेशा दूसरों को, अपनी किस्मत को या हालातों को दोष देते हैं। वहीं, अगर आप इमोशनली मैच्योर हैं, तो आप ईगो को किनारे रखकर अपनी गलती स्वीकार करना जानते हैं। आप यह समझते हैं कि माफी मांगने से आप छोटे नहीं होते, बल्कि यह आपकी स्ट्रॉन्ग पर्सनैलिटी का संकते है।

दूसरों के लिए सहानुभूति रखते हैं 

सहानुभूति का मतलब है खुद को दूसरे की जगह रखकर देखना। एक इमोशनली मैच्योर व्यक्ति यह समझता है कि हर किसी की अपनी लड़ाइयां और चुनौतियां हैं। आप केवल अपने नजरिए से दुनिया को नहीं देखते, बल्कि दूसरों की भावनाओं और मजबूरियों का सम्मान करते हैं। आप दूसरों को जज करने के बजाय उन्हें समझने की कोशिश करते हैं।

ना कहना जानते हैं और बाउंड्री सेट करते हैं 

कई लोग दूसरों को खुश करने के चक्कर में खुद को मानसिक रूप से थका देते हैं। मैच्योरिटी का मतलब है अपनी सीमाओं को पहचानना। अगर आप किसी काम को नहीं कर सकते या कोई बात आपको असहज कर रही है, तो साफ ना कहना आपके सेल्फ रेस्पेक्ट का संकेत है। 

बदलावों को स्वीकार करते हैं

जिंदगी में बदलाव आते रहते हैं और चीजें हमेशा हमारे प्लान के हिसाब से नहीं चलतीं। एक इमोशनली मैच्योर व्यक्ति बदलाव से डरता नहीं है। चाहे वह रिश्ता टूटना हो, नौकरी छूटना हो या कोई अनचाहा मोड़, आप बीते हुए कल को पकड़कर नहीं बैठते। आप आज में जीते हैं और पुरानी बातों को पीछे छोड़कर आगे बढ़ने की क्षमता रखते हैं।