Move to Jagran APP

World AIDS Day : रांची और हजारीबाग में सबसे ज्‍यादा एचआईवी पॉजिटिव, झारखंड में 23 हजार लोग एड्स के मरीज

23 Thousand HIV Patient In Jharkhand झारखंड राज्‍य में 23 हजार से ज्‍यादा लोग एचआईवी से पीडि़त हैं। राज्‍य के हजारीबाग और राजधानी रांची में सर्वाधिक मरीजों की संख्‍या पाई गई है।

By Rizwan MohammadEdited By: Published: Sun, 01 Dec 2019 11:56 AM (IST)Updated: Sun, 01 Dec 2019 12:51 PM (IST)
World AIDS Day : रांची और हजारीबाग में सबसे ज्‍यादा एचआईवी पॉजिटिव, झारखंड में 23 हजार लोग एड्स के मरीज
World AIDS Day : रांची और हजारीबाग में सबसे ज्‍यादा एचआईवी पॉजिटिव, झारखंड में 23 हजार लोग एड्स के मरीज

नई दिल्‍ली, जेएनएन। 23 Thousand HIV Patient In Jharkhand : झारखंड राज्‍य में 23 हजार से ज्‍यादा लोग एचआईवी से पीडि़त हैं। राज्‍य के हजारीबाग और राजधानी रांची में सर्वाधिक मरीजों की संख्‍या पाई गई है। इन मरीजों को रिम्‍स समेत अलग अलग सरकारी अस्‍पतालों से दवाएं दी जा रही हैं और उपचार चल रहा है।

loksabha election banner

झारखंड राज्‍य एड्स कंट्रोल सोसाइटी यानी जेसैक की रिपोर्ट के मुताबिक 2002 से अब तक किए गए सर्वे में पता चला है कि राज्‍य में 23270 लोग एचआईवी पॉजिटिव हैं। रिपोर्ट के मुताबिक सर्वाधिक 5259 मरीज हजारीबाग जिले में पाए गए हैं। वहीं, राजधानी रांची एचआईवी पॉजिटिव मरीजों के माले में दूसरे नंबर पर है।

रिपोर्ट में खुलासा किया गया है कि रांची में 4916 मरीज इस गंभीर बीमारी की चपेट में हैं। तीसरे नंबर पर सिंहभूम जिला है, यहां पर 3733 मरीज पाए गए हैं। इनमें से 19291 के मरीजों का इलाज राज्‍य के एचआईवी केयर के जरिए किया जा रहा है। वहीं, बाकी मरीजों का इलाज अलग अलग सरकारी स्‍वास्‍थ्‍य इकाईयों के जरिए चल रहा है।

नाको ने 2013 में रिपोर्ट जारी कर झारखंड में करीब 23 हजार एचआईवी से ग्रसित मरीजों के होने की आशंका जताई थी। जबकि 2012 तक नाको ने राज्‍य में 11 हजार संक्रमित मरीजों की रिपोर्ट जारी की थी। जेसैक की रिपोर्ट के बाद एचआईवी पॉजिटिव मरीजों के इलाज की खातिर चार नए एआरटी सेंटर्स स्‍थापित करने का ऐलान किया गया है।

रांची के रिम्‍स अस्‍पताल के एंटी रेट्रोवायरल ट्रीटमेंट सेंटर में प्रतिमाह एचआईवी से सं‍क्रमित 1500 मरीजों को दवा उपलब्‍ध कराई जा रही है। नई रिपोर्ट में 2300 से ज्‍यादा मरीजों की संख्‍या सामने आने के बाद से सरकार और संबंधित प्रशासन ने इलाज और एहतिहात की तैयारियां शुरू कर दी हैं।  


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.