Move to Jagran APP

Working From Home?: घर से कर रहे हैं काम, तो मसल रिलेक्स करने के लिए करें आसान वर्कआउट

Work From Home Workout इसमें कई तरह की परेशानियां आती हैं। सबसे बड़ी कि काम करते वक्त आपका बॉडी पॉश्चर संतुलित नहीं रहता है। एक पॉश्चर में बैठने से मांसपेशियां कठोर हो जाती हैं।

By Ruhee ParvezEdited By: Published: Tue, 24 Mar 2020 10:20 AM (IST)Updated: Tue, 24 Mar 2020 10:20 AM (IST)
Working From Home?: घर से कर रहे हैं काम, तो मसल रिलेक्स करने के लिए करें आसान वर्कआउट
Working From Home?: घर से कर रहे हैं काम, तो मसल रिलेक्स करने के लिए करें आसान वर्कआउट

नई दिल्ली, लाइफस्टाइल डेस्क। Work From Home Workout: कोरोना वायरस को लेकर देश के कई राज्यों में लॉक डाउन है। लोग अपने घरों के अंदर रहने को मजबूर हैं। सभी प्रकार के सार्वजनिक स्थलों पर सन्नाटा छाया हुआ है। सरकारी दफ्तर और निजी कंपनियां पूरी तरह से बंद हैं। वहीं, काम करने वाले कर्मचारी घर से काम कर रहे हैं। 

loksabha election banner

हालांकि, वर्क फ्रॉम होम में कई तरह की परेशानियां आती हैं। सबसे बड़ी कि काम करते वक्त आपका बॉडी पॉश्चर संतुलित नहीं रहता है। एक पॉश्चर में दिन भर बैठने से मांसपेशियां सख्त और कठोर हो जाती हैं। वहीं, अधिक समय तक एक अवस्था में रहने से कंधे और गर्दन में भी दर्द होने लगता है।

अगर हम अपने बैठने की मुद्रा पर ध्यान नहीं दें तो सिर में तेज़ दर्द होने का भी ख़तरा बढ़ जाता है। ऐसे में ज़रूरी है कि शरीर को फ्लेक्सिबल और मांसपेशियों की अकड़न को कम करने के लिए रोज़ाना बॉडी के लिए स्ट्रेचिंग एक्सरसाइज़ ज़रूर करें। आज हम बता रहे हैं ऐसी 4 एक्सरसाइज़ जिन्हें आप न सिर्फ आसानी से घर पर कर सकते हैं बल्कि ये आपके मसल्स के तनाव को भी कम करेंगी।

1. क्रॉस-बॉडी शोल्डर स्ट्रेच

अपनी कमर को सीधा करके ज़मीन पर आराम से बैठ जाएं। इसके बाद बाएं हाथ की कोहनी को दाएं हाथ से पकड़ लें और पीछे की तरफ ले जाएं। इसे तब तक पीछे ले जाएं जब तक सीने में खिचांव न महसूस हो। इस एक्सरसाइज़ को करते समय एक चीज़ का ज़रूर ध्यान रखें कि आपकी कोहनी आपके कंधे के बराबर हो। इस अवस्था में 10 सेकंड के लिए रुकें और फिर पहली अवस्था में आ जाएं। इसके बाद इसे दूसरे हाथ से दोहराएं।   

2. ओवरहेड ट्राइसेप्स स्ट्रेच

इसके लिए ज़मीन पर सीधे खड़े हो जाएं। अब बाएं हाथ को सिर के पीछे की तरफ ले जाकर पीठ के बीच वाले हिस्से को छूने की कोशिश करें। इसके बाद दाहिने हाथ से बाएं हाथ की कोहनी को पकड़ें और सिर की तरफ खींचे। इस अवस्था में एक सेकंड के लिए रुकें। इसके बाद दूसरे हाथ से इसे दोहराएं। इस एक्सरसाइज़ को करते समय एक चीज़ का अवश्य ध्यान रखें कि आपके हाथ कान के समीप हों।  

3. पश्चिम नमस्कार आसन

आप इस आसन को खड़े होकर या बैठकर भी कर सकते हैं। इसके लिए आप अपने दोनों हाथों को पीछे की तरफ ले जाएं और अपने दोनों हाथों को जोड़ते हुए प्रार्थना की अवस्था में आ जाएं। इस अवस्था में आप कम से कम 30 सेकंड तक ज़रूर रहें। इसके बाद इसे पुनः दो से तीन बार ज़रूर दोहराएं।

4. शोल्डर रोल्स

किसी समतल सतह पर खड़े हो जाएं। इसके बाद अपने दोनों हाथों को मोड़कर कंधे पर रख लें। अब लंबी सांस लेकर कंधे को ऊपर की तरफ उठाएं। इसके बाद अपने कंधे को पीछे की तरफ ले जाएं (शोल्डर रोल्स) और घुमाते हुए आगे की तरफ लाएं। अब पहली अवस्था में आकर सांस छोड़ें। इस एक्सरसाइज़ को कम से कम दो बार सुबह और शाम ज़रूर करें।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.