Move to Jagran APP

Women's Day 2021: हर महिला अगर डाइट में शामिल करेंगी ये 5 चीज़ें, तो दूर रहेंगी बीमारियां!

Womens Day 2021 महिलाओं को पुरुषों के मुकाबले सेहत का भी ज़्यादा ध्यान रखना पड़ता है। फिट रहने के लिए पुरुषों से कहीं ज़्यादा मशक्कत करनी पड़ती है। घर और ऑफिस को साथ-साथ संभालने के साथ रोज़ाना खुद के लिए समय निकालना शायद हर महिला के लिए संभव नहीं है।

By Ruhee ParvezEdited By: Published: Mon, 08 Mar 2021 02:02 PM (IST)Updated: Mon, 08 Mar 2021 02:02 PM (IST)
Women's Day 2021: हर महिला अगर डाइट में शामिल करेंगी ये 5 चीज़ें, तो दूर रहेंगी बीमारियां!
हर महिला अगर डाइट में शामिल करेंगी ये 5 चीज़ें, तो दूर रहेंगी बीमारियां!

नई दिल्ली, लाइफस्टाइल डेस्क। Women's Day 2021: हर साल आज के दिन यानी 8 मार्च को अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस मनाया जाता है। इस दिन को मनाने के पीछे का उद्देश्य महिलाओं को उनके अधिकारों जानने और समझने को बढ़ावा देना है। इस साल अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस 2021' की थीम है- महिला लीडरशिप: कोविड-19 की दुनिया में एक समान भविष्य को हासिल करना (Women in Leadership: Achieving an equal future in a COVID-19 world)। 

loksabha election banner

मान-सम्मान, प्यार हासिल करने के अलावा महिलाओं को पुरुषों के मुकाबले सेहत का भी ज़्यादा ध्यान रखना पड़ता है। उन्हें फिट रहने के लिए पुरुषों से कहीं ज़्यादा मशक्कत करनी पड़ती है। घर और ऑफिस को साथ-साथ संभालने के साथ रोज़ाना खुद के लिए समय निकालना शायद हर महिला के लिए संभव नहीं है। अगर आप रोज़ाना घर या जिम में वर्कआउट नहीं कर पा रही हैं, तो अपनी डाइट को ज़रूर खास बनाएं। आज हम बता रहे हैं ऐसे 5 सुपरफूड्स के बारे में जिन्हें हर महिला को अपनी डाइट में ज़रूर शामिल करना चाहिए।

1. सेब

 

रोज़ाना एक सेब खाएं और डॉक्टरों से दूर रहें- ये तो आपने कई बार सुना होगा, लेकिन ये बात सच भी है। सेब कई तरह के पोष्टिक तत्वों से भरपूर होता है। सेब में पाया जाने वाला क्वेरसेटिन, शरीर की कई तरह की बीमारियों से लड़ने की क्षमता रखता है। इसलिए रोज़ाना एक सेब ज़रूर खाएं।

2. पालक

सर्दियों के मौसम में बाज़ार हरी पत्तेदार सब्ज़ियों से भरा होता है। इसलिए इस मौसम हरी पत्तेदार सब्ज़ियों को जितना हो सके खाना चाहिए। खासतौर पर पालक! पालक पोषक तत्वों का खज़ाना मानी जाती है। पालक में ल्यूटीन पाया जाता है, जिसमें एंटी-एजिंग गुण होते हैं, जो त्वचा को जवां बनाएं रखने में मदद करते हैं।

3. दाल

सभी दालें आयरन से भरपूर होती हैं। एक शोध में ये देखा गया कि रोज़ाना एक कटोरी दाल खाने से आयरन की 30 फीसदी आपूर्ति होती है, इसलिए आप भी रोज़ाना के खाने में दालों को ज़रूर शामिल करें।

4. मशरूम

मशरूम में कैंसर प्रतिरोधक एंटीऑक्सीडेंट होते हैं। एक रिसर्च में यह बात सामने आई कि रोज़ाना एक कटोरी मशरूम खाने से ब्रेस्ट कैंसर का ख़तरा कम हो सकता है। यही वजह है कि मशरूम को सुपरफूड माना जाता है।

5. डार्क चॉकलेट

ऐसे काफी कम लोग हैं, जिन्हें चॉकलेट न पसंद हो। हालांकि, डार्क चॉकलेट को स्वास्थ्य के लिए बेहतर माना जाता है। इससे तनाव कम होता है और शरीर को बीमारियों से लड़ने की ताक़त मिलती है, इसलिए रोज़ाना खाने में डार्क चॉकलेट ज़रूर खाएं।

Disclaimer: लेख में उल्लिखित सलाह और सुझाव सिर्फ सामान्य सूचना के उद्देश्य के लिए हैं और इन्हें पेशेवर चिकित्सा सलाह के रूप में नहीं लिया जाना चाहिए। कोई भी सवाल या परेशानी हो तो हमेशा अपने डॉक्टर से सलाह लें।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.